Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts
Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts

ठगों ने झांसे में लेकर मोबाइल के बजाय थमाए कांच का टुकड़ा

अमन विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को झांसे में लेकर मोबाइल की बजाय कांच का टुकड़ा थमाकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान पवन कुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक पवन कुमार परिवार के साथ करण विहार पार्ट-2, किराड़ी सुलेमान नगर में रहता है।

पवन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह चैंपियन चलाने का काम करता है। वारदात वाले दिन वह घर से वह करण विहार पार्किंग मे जा रहा था, जहां उसकी गाडी खथी। जब वह गेट नंबर-11 के पास पहुंचा तभी बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने कहा कि हमें पैसों की बहुत जरूरत है आप ये मोबाइल ले लीजिए और हमें रुपए दे दीजिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thugs took a piece of glass instead of mobile


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39mtYrx
via IFTTT

तेज हवाओं के चलते गिरेगा राजधानी का तापमान, अब फिर बढ़ेगी ठिठुरन

राजधानी दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेज हवाओं के चलते दो डिग्री तक की गिरावट आएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली में हवा की रफ्तार 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। वहीं कड़ाके की ठंड के बीच राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई थी। जिससे वाहनों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं अगले कुछ दिनों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच हवा की गति में इजाफा होगा। इस दौरान, खासतौर पर सोमवार से बुधवार तक हवा की रफ्तार पच्चीस किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इससे ठंड में इजाफा होगा और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की कम आ सकती है।

मिलेगा प्रदूषण से छुटकारा

तेज हवाओं से दिल्ली के वातावरण में मौजूद प्रदूषण भी काफी हद तक साफ हो जाएगी। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक हवा के रफ्तार पकड़ने से उम्मीद है कि प्रदूषक कणों का बिखराव तेज होगा और अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में आ सकता है।

न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है क्योंकि शनिवार से बर्फीले पहाड़ों से उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलनी शुरू हुई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bvHkEH
via IFTTT

नवगठित मानेसर निगम क्षेत्र को 7 जोन व 2 डिवीजन में बांटा, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की हुई बैठक

नवगठित नगर निगम, मानेसर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की पहली बैठक रविवार को आईएमटी स्थित एचएसआईआईडीसी ऑडिटोरियम में हुई। बैठक में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद तथा नगर निगम, मानेसर के आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने नागरिकों से विकास परियोजनाओं के बारे में सुझाव लिए तथा आश्वासन दिया कि आप लोगों से प्राप्त सुझावों और आपकी अपेक्षाओं के अनुसार क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित विभिन्न गांवों के सरपंचों एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि नगर निगम बनने के बाद पूरे मानेसर क्षेत्र का विकास योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। क्षेत्र में सीवरेज, ड्रेनेज, सडक़, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इसके साथ ही अन्य विकास कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से किए जाएंगे। नगर निगम, मानेसर के आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि नगर निगम, मानेसर द्वारा नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर कार्य किया जाएगा। इसमें नागरिकों का सहयोग बहुत ही जरूरी है। उन्होंने नगर निगम मानेसर क्षेत्र में शामिल गांवों के सरपंचों एवं पंच प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे आगे भेदकर बढ़कर सहयोग करें। निगमायुक्त ने कहा कि नवगठित मानेसर नगर निगम पूरी तरह से ई-ऑफिस प्रणाली से लैस होगा तथा यहां का पूरा रिकार्ड डिजीटल किया जाएगा।

निगम क्षेत्र के 7 जोन में बांटा, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो

निगम कमिश्नर ने बताया कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र को 7 जोन तथा 2 डिवीजन में बांटा गया है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

जोन-1
गांव गढ़ी-हरसरू, गोपालपुर, वजीरपुर, ढ़ोरका, हयातपुर, मेवका, सेक्टर-90, 91, 92, 93, 94, 95, 95ए, 95बी तथा 99ए को शामिल किया गया है।

जोन-2
गांव बढ़ा, सिकन्दरपुर बढ़ा नवादा फतेहपुर रामपुर, लखनोला, सेक्टर-81, 81ए, 82, 82ए, 85, 86, 88 एवं 89 को शामिल किया गया है।

जोन-3
गांव नौरंगपुर, बार-गुर्जर, सिकोहपुर, सेक्टर-77, 78, 79, 79ए, 79बी व 80 को शामिल किया गया है।

जोन-4
गांव झुंड सराय(वीरान), झुंड सराय (आबाद,), भांगरोला, कांकरोला, नाहरपुर कासन, सैक्टर-87, 96, 97, 98, एम-9, 10, 12, 13, 14 व 15 को शामिल किया गया है।

जोन-5
गांव ढाणा, बासहरिया, बासकुशला, सैक्टर-एम 3, 3ए, 4, 5, 6, 7, 8 व 11को शामिल किया गया है।

जोन-6
गांव खोह, मोनसर, सैक्टर-एम 1, 1ए, 1बी, 1 सी, 1डी, एम-2 व एम-6ए शामिल हैं।

जोन-7
इसके अलावा, जोन-7 में गांव कासन, सहरावन, नैनवाल, फाजलवास, कुकरोला, सैक्टर-पी 1, 2, 3, 4 व 5 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग के हिसाब से इन 7 जोन को 2 डिवीजन में बांटा गया है।

डिवीजन का विभाजन

डिवीजन-1 में जोन 1 से 4 को शामिल किया गया है, जबकि डिवीजन-2 में जोन 5 से 8 शामिल हैं। अधिकारियों की जोनवाईज एवं डिवीजन वाईज जिम्मेदारियां लगाई गई हैं। बैठक में विभिन्न गांवों के सरपंचों एवं सोसायटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से वेस्ट डंपिंग, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाईट, सड़क, सफाई, स्टांप ड्यूटी में रियायत, सुरक्षा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ग्रीन बैल्ट, ड्रेनेज, जलनिकासी, साइकिल ट्रैक सहित टोल प्लाजा को हटाने संबंधी मुद्दे रखे। बैठक में एडीशनल म्यूनिसिपल कमिश्रर रोहताश बिश्नोई, अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार, संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) धीरज कुमार, चीफ टाऊन प्लानर आरके सिंह, चीफ अकाऊंट ऑफिसर राजेश गर्ग, डीटीपी आरएस बाट, डीआरओ हरी ओम अत्री उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39q8mee
via IFTTT

आरोपी के परिजनों ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका, आज होगी सुनवाई

वर्ष 2018 के निकिता तोमर अपहरण कांड में नया मोड़ आ गया है। सरकार के आदेश पर इस केस की दोबारा हो रही जांच में पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ के पिता जाकिर हुसैन, मां असमीना व चाचा जावेद के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट ले रखा है। लेकिन तीनों फरार हैं।

पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने इसके लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जिस पर आज सुनवाई होगी। 26 अक्टूबर 2020 को बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह परीक्षा देकर अपने घर जाने के लिए निकली थी।

इस हत्याकांड को तौसीफ ने अपने साथी रेहान के साथ मिलकर अंजाम दिया था। सरकार ने इस हत्याकांड की जांच के साथ-साथ दो साल पहले 2018 में निकिता के अपहरण कांड की भी दोबारा शुरू करने का आदेश दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Family of accused filed anticipatory bail plea, hearing will be today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bnUGD3
via IFTTT

हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री पर पहुंचा

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई। रविवार को तेज हवा चलने से गलन अधिक होने के कारण ठंड से बुरा हाल रहा। 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कई दिन बाद अच्छी धूप निकलने पर लोगों ने दिन में पार्कों में बच्चों के साथ आनंद लिया। लेकिन शाम होते ही ठंड की तासीर बढ़ गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में चल रही हवा शीतलहर में बदल गई है। रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप थी। ठंडी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। हवा चलने के कारण धुंध का असर तो दिखाई नहीं दिया, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान किया। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। तेज हवा चलने से धूप में बैठने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली।

चार दिन में जिले में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था। उसके बाद शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह घटकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

रात में हाल यह रहा कि लोगों को घरों में अलाव और रूम हीटर चलाने पड़े। सुबह हल्का कोहरा पड़ा, मगर गलन बहुत अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर की सक्रियता बढ़ेगी। इससे न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LkHCnd
via IFTTT

रेलवे स्टेशन पर जुटे दैनिक यात्री व एनआरएमयू के पदाधिकारी, लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को दैनिक यात्री और नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें लॉकडाउन लागू होने के बाद करीब 10 माह से बंद पड़ी ईएमयू ट्रेनों को फिर से चलाने की रेलवे से मांग की गई। इस बारे में पदाधिकारियों ने एक मांगपत्र डिप्टी एसएस डीएस भंडारी को सौंपा। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद शाखा के सचिव देवेंदर सिंह ने की।

बैठक में शामिल दैनिक यात्रियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक फरीदाबाद-दिल्ली सेक्शन की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं किया गया है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। क्योंकि मेट्रो व अन्य परिवहन सेवाएं ट्रेनों की अपेक्षा काफी महंगी है।

बैठक में लोगों ने कहा कि ट्रेन से मात्र 10 से 15 रुपए में यात्री पलवल से दिल्ली तक आसानी से सफर कर सकता है। लेकिन अन्य साधनों से रोज 60 से 100 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। लोकल ट्रेनों के न चलने से हाइवे पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने कहा कि पलवल से दिल्ली तक सामान्य दिनों में करीब सवा लाख यात्री सफर करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hZ8bdD
via IFTTT

टूटी सड़कों व गंदगी से परेशान लोगों ने निगम को जगाने के लिए बजाए ढोल

टूटी सड़कों और गंदगी से परेशान शहर के लोगों ने रविवार को ढोल बजाकर नगर निगम को जगाने की शुरुआत की। पहले दिन लंबे समय से टूटी पड़ी प्याली हार्डवेयर रोड पर लोगों ने ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्षों से सड़कें टूटी पड़ी हैं लेकिन अधिकारियों को यह दिखाई नहीं देता। पूरा शहर गंदगी से अटा पड़ा है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसमें शहर के इसी प्रकार के मुद्दों को उठाया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल संस्थाओं एवं प्रतिनिधियों में यंग फॉर इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश खटाना, सृष्टि बचाओ के अध्यक्ष संतोष शर्मा, अखंड ज्योति सेवा मंडल की अनुराधा भारद्वाज, वूमेन संगठन की माधवी सक्सेना, पुरुष अधिकार मोर्चा के नरेश मेहंदीरत्ता, पुरुष अधिकार अभियान के सरदार बलजीत सिंह, मानव जनहित एकता परिषद के सचिन तंवर, भारतीय स्वाभिमान सेवा परिषद के जय शर्मा आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3sc65LX
via IFTTT

ईएसआईसी अस्पताल में स्पूतनिक वी-वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल जल्द शुरू होगा

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक के संयुक्त रूप से तैयार को-वैक्सीन अंतिम चरण में है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए सरकार की मंजूरी भी मिल गई है। अब जल्द ही कॉलेज में रूस की स्पूतनिक वी-वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू किया जाएगा।

यह 15 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। इसमें सौ वालंटियर्स को शामिल किया जाएगा। एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोरोना की दो वैक्सीन का ट्रायल चल रहा था। इनमें एक भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक और दूसरी रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन शामिल है।

भारत बायोटेक की वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण के तहत किया जा रहा है, जबकि रूस की वैक्सीन का ट्रायल दूसरे चरण के तहत किया जा रहा था। इस ट्रायल में 20 वालंटियर को शामिल किया गया। यह ट्रायल हाल में संपन्न हुआ। रूस सरकार की ओर से दूसरे चरण के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। अब तीसरे चरण का ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्पूतनिक वी वैक्सीन डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड द्वारा रूस में तैयार की गई है।

^भारत बायोटेक की वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है। इसका पंजीकरण बंद कर दिया गया है। रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल जल्द शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके 15 जनवरी से शुरू होने की संभावना है।
- डॉ. अनिल पांडेय, रजिस्ट्रार एकेडमिक, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Phase III trial of Sputnik V-Vaccine at ESIC Hospital to begin soon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35sIVYi
via IFTTT

कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत जिले में 6 स्वास्थ्य केंद्रों से होगी, पहले चरण में मिलेंगी 18 हजार डोज

कोरोना वैक्सीनेशन की स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। 16 जनवरी से प्रस्तावित वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों से होगी। इसके लिए विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों की सूची बनाकर स्वास्थ्य निदेशालय को भेज दी है। माना जा रहा है पहले चरण में फरीदाबाद को 18000 वैक्सीन की डोज मिलेगी।

क्योंकि पहले चरण में जिलेभर के कुल 18000 स्वास्थ्यकर्मियों का ही टीकाकरण होना है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वैक्सीन के तापमान को बनाए रखा जा सके। इस पूरे टीकाकरण अभियान में एएनएम और आशा वर्करों की मुख्य भूमिका होगी। यानी डॉक्टर की मौजूदगी में एएनएम अथवा आशा वर्कर ही टीकाकरण करेंगी।

हर टीकाकरण सेंटर पर पांच सदस्यों की टीम होगी। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सेंटरों पर पुलिस की भी मौजूदगी रहेगी।
जहां हुई रिहर्सल वहीं से होगी शुरूआत सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि 16 जनवरी से प्रस्तावित टीकाकरण अभियान के लिए तैयारी पूरी है। इसके लिए अलग-अलग टीमें तैयार कर उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अब केवल वैक्सीन के आने का इंतजार है।

उन्होंने बताया पिछले दिनों सेक्टर तीन बल्लभगढ़ स्थित फर्स्ट रेफरल यूनिट, सेक्टर-30 स्थित फर्स्ट रेफरल यूनिट, एनआईटी स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ीकलां, कौराली और तिगांव में वैक्सीनेशन का रिहर्सल किया गया था। अब इन्हीं छह सेंटरों पर टीकाकरण की शुरूआत भी होगी। इसकी सूची स्वास्थ्य निदेशालय को भेज दी गई है।

वैक्सीन राज्य सरकार के जोनल वेयरहाउस गुड़गांव से आएगी

सीएमओ ने बताया चूंकि पहले चरण में जिलेभर के 18000 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है। ऐसे में शुरूआत में 18 हजार डोज ही मिलेगी। वैक्सीन राज्य सरकार के जोनल वेयरहाउस गुड़गांव से आएगी। उन्होंने बताया गुड़गांव से ही पलवल, नूंह और रेवाड़ी को भी सप्लाई होती है। उन्होंने बताया हेल्थ वर्करों में सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर, नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, नर्सिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, अल्ट्रासाउंड केंद्रों, लैब कर्मचारियों समेत हेल्थ से जुड़े सभी वर्करों का टीकाकरण होगा। इन सभी की सूची विभाग ने पहले से ही तैयार कर ली है।

9.50 लाख डोज रखने की है क्षमता: वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि विभाग के पास 125 डीप फ्रीजर उपलब्ध हैं। इसमें 9.50 लाख डोज रखने की क्षमता है। ये डीप फ्रीजर सरकारी और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं। सरकार से मिलने वाली वैक्सीन डोज को इन्हीं डीप फ्रीजर में रखकर उनका तापमान मेनटेन किया जाएगा।

उन्होंने बताया टीकाकरण का काम एएनएम और आशावर्कर करेंगी। इस दौरान हर सेंटर पर एक डॉक्टर भी मौजूद होगा। उन्होंने बताया हर दिन टीकाकरण का 100 सेशन चलेगा। यानी रोज 100 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण करने का टारगेट है। उन्होंने बताया छह सेंटरों पर टीकाकरण शुभारंभ होने के बाद बाकी सभी 45 स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी शुरूआत कर दी जाएगी।

डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि टीकाकरण उन्हीं का होगा जिनके नाम स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध हैं। यानी पहले, दूसरे और तीसरे चरण में जो अभियान चलेगा उसकी सूची स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से ही मौजूद होगी। सेंटर पर मौजूद आईटी कर्मचारी अपनी सूची से संबंधित व्यक्ति के नाम का मिलान करेगा। इसके बाद उसके शरीर के तापमान को चेक कर टीकाकरण किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona vaccination will start from 6 health centers in the district, 18 thousand doses will be available in the first phase


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oxL9wF
via IFTTT

राष्ट्रीय स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गुड़गांव की चंद्रकांता रही प्रथम

राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गुड़गांव की सेक्टर 14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय स्तर पर लाल नाथ हिंदू कॉलेज की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें इंग्लिश ऑनर्स की छात्रा चंद्रकांता ने शानदार पोस्टर तैयार कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी की छात्रा प्रीति और चंडीगढ़ गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रितिका ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38wCntl
via IFTTT

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए की जा रही वॉल पेंटिंग

नगरपालिका पटौदी, फर्रूखनगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में स्वच्छता रैंकिंग को सुधार के लिए वॉल पेंटिंग के माध्यम से आमजन की जागरूक किया जा रहा हैं। डोर टू डोर कूड़ा उठान करते हुए आमजन को घर से ही कूड़ा कर्कट छटनी करके हरे कूड़ादान में गीला व नील में सूखे कूड़े के निपटान के लिए टीम गठित की गई हैं। पालिका सचिव सुशील भुक्कल ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में हरा व नीला कूड़ादान घर घर वितरित किया गया हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wall painting being done to improve sanitation ranking


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q9fIte
via IFTTT

10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से पारा 14.2 डिग्री दर्ज

पिछले कई दिन से कोहरा व बादल छाए रहने के बाद शनिवार की शाम से ही शीत लहर का सितम बढ़ गया। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह से ही ठिठुरन बढ़ गई। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा।

हालांकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय धूप निकली लेकिन शीत लहर के कारण ठंड से राहत ज्यादा नहीं मिली। यहां तक सुबह 9 बजे तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया।


गत 2 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो गया था। इसके बाद 6 जनवरी तक रुक-रुककर बारिश व बूंदाबांदी होती रही। बादल छाए रहने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किए गए, जिससे काफी हद तक ठंड से राहत मिली थी। वहीं शुक्रवार व शनिवार को नाममात्र ही धूप निकली, वहीं रविवार को धूप खिलने के बावजूद भी शीत लहर चलने से सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा।

इससे पहले दिसंबर में एक दिन अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं रविवार को भी अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आने वाले दो-तीन दिन अभी ठंड से राहत मिलना मुश्किल है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक दिल्ली व एनसीआर में शीत लहर परेशान कर सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3sfL4A3
via IFTTT

कॉलेजों में पीजी की 20% सीटें खाली, एडमिशन के लिए अब दो दिन का समय

पोस्ट ग्रेजुएशन की एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों के पास सोमवार तक का समय है। शहर के कॉलेजों में प्रथम वर्ष के तहत एडमिशन लिए जा रहे है। फिजिकल काउंसलिंग के आधार पर छात्रों को खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। 4 जनवरी से पोस्ट ग्रेजुएशन की ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। लेकिन खाली पड़ी सीटों के लिए अभी भी दाखिले की प्रक्रिया जारी है। जिसके तहत कॉलेजों में एडमिशन दिए जा रहे हैं।

जिले के सेक्टर 14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज और सेक्टर नौ स्थित पीजी गवर्नमेंट कॉलेज में पीजी कोर्स इसके लिए एडमिशन लिए जा रहे हैं। 2020-21 के सेशन के लिए 800 सीटें विभिन्न कोर्सों के तहत निर्धारित की गई थी। जिसमें से 80फीसदी सीटें भर चुकी हैं तो वही 20 फीसदी सीटों के लिए आखरी चरण के तहत आवेदन लिए जा रहे है।


सेक्टर 14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल आरके गर्ग ने बताया कि हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में कई बार खाली पड़ी सीटों के लिए दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। कुछ विषयों में सीटें खाली रह गई थी जिन्हें कि अब भरा जा रहा है। एमकॉम में सबसे ज्यादा छात्रों की डिमांड थी, लेकिन इस विषय में सबसे पहले सीटें भरी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20% PG seats in colleges vacant, now two days time for admission


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bqmXsw
via IFTTT

निजी अस्पताल में सफाई का काम करने वाली युवती ने फंदा लगाकर जान दी

प्राइवेट अस्पताल की सफाई कर्मी ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर जान दे दी। इस संबंध में युवती की मां ने पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 25 वर्षीय ज्योति नामक युवती सेक्टर-37डी स्थित प्राइवेट अस्पताल में सफाई कर्मी थी। शादी के बाद पति से विवाद होने के कारण वह बसई इंकलेव में किराए पर रह रही थी। अस्पताल में उसकी दोस्ती महाराज नामक सहकर्मी से हुई थी।

ज्योति की मां ने बताया कि दो दिन से फोन पर बात न हो पाने के कारण वह रविवार को ज्योति से मिलने उसके घर बसई इंकलेव पहुंची। यहां कमरे को ताला लगा हुआ था। इस पर वह अस्पताल गई तो पता लगा कि 15 दिन से ज्योति व महाराज काम पर नहीं आए हैं। इस पर वह वापस ज्योति के कमरे पर पहुंची और ताला तोड़कर सामान देखने के लिए अंदर गई तो पाया कि ज्योति का शव पंखे से लटका हुआ है। इस पर उसने पुलिस को सूचना देते हुए मकान मालिक को बुलवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A young woman who works in a cleanliness in a private hospital hangs herself


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LEPfVe
via IFTTT

द्वारका के एक फ्लैट में मेड ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

द्वारका सेक्टर 23 इलाके के एक अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान शिवानी उर्फ भूरी (19) के तौर पर हुई जो गोयला डेयरी क्षेत्र में रहती थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू हॉस्पिटल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक अक्षरधाम अपार्टमेंट सेक्टर 19 पॉकेट तीन के एक फ्लैट में यह घटना हुई। मामले की सूचना फ्लैट मालिक आशीष ठाकुर ने दी थी।

यहां आशीष पत्नी और दो बच्चों के साथ बीते चार पांच साल से किराए पर रह रहे हैं। दंपति गुडगांव में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत हैं। मौके पर मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया शिवानी ने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। उसके शरीर के बाहरी हिस्से पर चोट के निशान नहीं मिले।

पुलिस को बताया गया यह महिला करीब पांच महीने से बतौर मेड काम कर रही थी। वह इसी फ्लैट में ही रहती थी। कभी कभार अपने परिजनों से मिलने घर भी जाती थी। क्राइम टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। किन परिस्थितियों में इस युवती ने खुदकुशी की यह अभी जांच में साफ नहीं हो सका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xve7lg
via IFTTT

कैब बुक कराई ड्राइवर को चाकू दिखाकर की लूटपाट

द्वारका में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यहां एक कैब बुक कर बदमाशों ने चालक को लूट लिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।


पुलिस के मुताबिक पलवल, हरियाणा के रहने वाले राजकुमार अपने मालिक वीरेंद्र की मारुति डिजायर कार ओला में किराये पर चलाता है। तड़के सेक्टर ९ मेट्रो स्टेशन से उसे एक बुकिंग मिली। यहां से दो युवक कार में सवार हो गए। एक युवक आगे बैठ गया। आगे बैठे युवक ने राजकुमार का फोन लेकर किसी को कॉल किया। हालांकि बात नहीं हुई। जब कैब शाह मोहम्मदपुर रेलवे फाटक के पास पहुंची, तभी पीछे बैठे युवक ने राजकुमार को चाकू लगा दिया। इसके बाद आगे बैठे युवक ने तीन हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजात छीन लिये।


दोनों बदमाश ने ड्राइवर को गाड़ी वापस घुमाने के लिए बोला और सेक्टर सात द्वारका स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास बदमाश कार से उतर गये और वहां खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गये। पुलिस ने मामले की सूचना पर केस दर्ज कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MJn4Fe
via IFTTT

आ गई देश की उम्मीदों की तारीख, 16 जनवरी से लगेंगे कोरोना के टीके

देश में 16 जनवरी से कोरोना का वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा। पहले फेज में 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स और 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। फिर 50 वर्ष से अधिक उम्र के 26 करोड़ और 50 साल से कम उम्र के एक करोड़ ऐसे लोग जो जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें वैक्सीन लगेगी।

अगले 1-2 दिन में वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बॉयोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट के साथ समझौता हो जाएगा। अभी सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है कि ये दो कंपनियां किस दर पर सरकार को वैक्सीन देगी। सीरम ने कीमत 200 रु. प्रति डोज रखी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 12 जनवरी तक राज्यों के कोल्डचेन सेंटर तक वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी। ताकि राज्य सरकारों द्वारा अलग-अलग जिलों और वैक्सीनेशन सेंटर तक अगले दो से तीन दिनों तक वैक्सीन पहुंचा दी जाए। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत एक नहीं बल्कि दो मेड इन इंडिया कोरोनावायरस वैक्सीन के साथ मानवता की रक्षा के लिए तैयार है।’

1. हमें वैक्सीन लगवाने के लिए क्या करना होगा?

कोविन (CO WIN) एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सरकार ने अभी इस एप को जारी नहीं किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने को-विन वैक्सीन डिलीवरी मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा की है। रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन के वक्त सरकारी फोटो आईडी पेश करना जरूरी होगा। हालांकि एक करोड़ हेल्थ वर्कर्स और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स का डेटा केंद्र और राज्य सरकारों के पास है। सरकार ने कोविन प्लेटफॉर्म में 79 लाख ऐसे लोगों का डेटा भर चुकी है। इसलिए इन तीन करोड़ लोगों को पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2. मुझे वैक्सीन कब लगेगी?
अभी 50 वर्ष से ऊपर की दो श्रेणी है। एक जिनकी उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक होगी, वैक्सीन लगाने में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद 50 से 60 वर्ष वाले उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। एक जनवरी 1971 से पहले जिनका जन्म हुआ है वे इस समूह में शामिल माने जाएंगे। सरकार वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर तय करेगी कि अन्य लोगों को वैक्सीन कब से लगेगी।
1. मुझे गंभीर बीमारी है, सरकार यह कैसे तय करेगी?

50 वर्ष से कम उम्र के ऐसे लोग जिन्हें गंभीर बीमारी होगी उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे मरीजों के लिए अपनी बीमारी का प्रमाण देना होगा उसी आधार पर उनका को-विन पर पंजीकरण होगा।
2. हमें किस कंपनी की वैक्सीन लगाई जाएगी?
सूत्रों की मानें तो पहले दौर में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन राज्य सरकारों को भेजी जाएगी क्योंकि अभी तक भारत बॉयोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन हिमाचल के कसौली स्थित सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेट्री से जांच होकर नहीं आई है। कोवैक्सीन की 25 लाख डोज जांच के लिए भेजी गई है। इसमें कम से कम 14 दिनों का समय लगता है। यदि बिना समय गंवाये भी वैक्सीन जांच कर उपयोग की इजाजत दी जाती है तो इसमें 11 से 12 जनवरी तक का समय लग सकता है। इसके बाद केन्द्र तक पहुंचने में एक से दो दिन की और देरी भी होने का अंदेशा है।
3. क्या बाजार से वैक्सीन खरीदकर लगवाई जा सकेगी?
अभी सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है। भविष्य में सरकार इस पर फैसला ले सकती है। फिलहाल सीरम की कोविशील्ड वैक्सीन की करीब तीन करोड़ डोज सभी प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद राज्यों को भेजे जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वैक्सीन की शीशी पर नॉट फॉर सेल और इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम वाले रैपर लगे हैं ताकि फिलहाल वैक्सीन को खुले बाजार में नहीं उतारा जा सके और इसकी कालाबाजारी भी रोकी जा सके। दो करोड़ से ज्यादा डोज सीरम की फैक्ट्री में बन कर तैयार है। इस बैच को भी जल्द जांच के लिए सीडीएल भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद यह खेप राज्यों को भेजी जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38s7UN0
via IFTTT

खजूरी खास में मस्जिद की छत पर मासूम की हत्या, पिता से मांगी फिरौैती

नार्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दस साल के बच्चे की हत्या के आरोप में दो नाबालिग पकड़े गए हैं। इनकी प्लानिंग बच्चे के पिता से उसे छोड़ने के एवज में फिरौती वसूलने की थी। हालांकि वे अपने मकसद में कामयाब होते उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपी नाबालिगों की उम्र 17 और 12 साल है।

डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या के मुताबिक 8 जनवरी को श्रीराम कॉलोनी निवासी शमीम ने अपने दस साल के बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस को बताया गया वह सात जनवरी की शाम से गायब हे। वह मदीना मस्जिद गया था जो वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने इस मामले में खजूरी खास थाने में किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया। खजूरी खास सब डिवीजन एसीपी हरीश कुकरेती की टीम ने इस बच्चे की खोजबीन शुरु की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चैक की। पुलिस ने मदीना मस्जिद की हरेक मंजिल पर जाकर बच्चे को तलाश किया। दूसरी मंजिल पर यह बच्चा एक कोने में मलबे के नीचे दबा मिल गया। पीड़ित शमीम ने बेटे फरहान की पहचान कर ली।

10 दिन पहले भी बच्चे को खिलाई थी नींद की गोलियां
बातचीत में दोनों नाबालिगों ने बच्चे को मारने की बात स्वीकार ली। उन्होंने बताया वे बच्चे को किडनैप कर उसके पिता से रुपए वसूलना चाहते थे। जिसके तहत उन्होंने करीब दस दिन पहले पानी में नींद की गोलियां मिलाकर दी। लेकिन उसे पीने के बाद भी बच्चे को कुछ नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LCDpLi
via IFTTT

गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट 10 दिन के लिए बंद, जिंदा पक्षियों के आयात पर रोक, मदद के लिए फोन सेवा शुरू

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली
कोरोना के बाद बर्ड फ्लू संक्रमण के देश के अलग-अलग इलाकों में मामले आने के बाद दिल्ली भी अलर्ट है। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑनलाइन प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली सरकार बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए सभी एहतियातन कदम उठा रही है। अभी दिल्ली में कोई बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली सरकार ने 104 सैंपल लेकर जांच के लिए जालंधर लैब भेजा है और सोमवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। केजरीवाल ने कहा कि एहतियातन दिल्ली सरकार ने 10 दिनों के लिए गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट बंद करने का निर्णय लिया है। जीवित पक्षियों के आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा 011-23890318 शुरू की जा रही है।

संजय लेक में 10 बत्तख मृत मिली, डीडीए के 5 पार्क जनता के लिए बंद

नई दिल्ली | राजधानी में पूर्वी दिल्ली की संजय लेक झील में 10 बत्तख और अन्य पार्को मे कौओं के मृत मिलने के बाद डीडीए ने 5 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक पार्क को आगामी आदेश तक जनता के लिए बंद कर दिया है। शनिवार को बर्ड फ्लू के लिए नोडल एजेंसी पशुपालन यूनिट ने चार सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भोपाल भेजे। अब तक दिल्ली से कुल 113 सैंपल जालंधर और भोपाल की लैब मे जांच के लिए भेजे गए है। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर और पार्कों के लिए निर्देश जारी किए जा सकते है। डीडीए ने संजय लेक, द्वारका सेक्टर-9 स्थित पार्क, हौजखास पार्क, हस्तसाल डीडीए पार्क, द्वारका सेक्टर-5 पार्क को बंद किया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने मयूर विहार फेज-3 सेंट्रल पार्क को बंद किया है।

इन जगहों पर रखी जा रही नजर
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जितने भी बर्ड मार्केट, वाइल्ड लाइफ संस्थान, जल निकाय है। इन सभी पर लगातार वेटनरी अधिकारी निगरानी कर रहे है। इन सभी टीमों को विशेष ध्यान पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर, शक्ति स्थल झील, संजय झील, भलस्वा झील, दिल्ली जू और जल निकाय वाले इलाकों पर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oBRlUM
via IFTTT

हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या में महिला की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले साल सांप्रदायिक हिंसा के दौरान हुई दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या के मामले में आरोपी एक महिला की जमानत याचिका खारिज कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने दिल्ली के चांद बाग निवासी तबस्सुम की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि उसके मोबाइल फोन की सीडीआर से खुलासा हुआ है कि वह कई सह-आरोपियों के लगातार संपर्क में थी। न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।

उन्होंने कहा कि अपराध की गंभीरता के साथ मामले के समूचे तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए मैं इसे आवेदक को जमानत देने का सही मामला नहीं मानता और जमानत आवेदन खारिज किया जाता है। न्यायाधीश ने उल्लेख किया कि यह पूरी तरह स्पष्ट है कि प्रदर्शनकारियों और आयोजकों ने भीड़ में शामिल लोगों को उकसाया तथा कुछ शरारती तत्वों ने घटनास्थल को घेर लिया और वे पत्थरों, छड़ों, धारदार हथियारों और अन्य तरह के हथियारों के साथ पूरी तरह लैस प्रतीत दिखे थे।

उन्होंने कहा कि यहां तक कि एक बुर्कानशीं महिला भी पुलिस दल पर छड़ों जैसी चीजों से हमला करती स्पष्ट रूप से दिखी। पुलिस ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि तबस्सुम ने प्रदर्शनकारियों के साथ मंच साझा किया और लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काया था।

इसका परिणाम उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी 2020 को दंगे भड़कने के रूप में निकला जिनमें कांस्टेबल रतनलाल सहित 50 से अधिक लोग मारे गए। अभियोजन के अनुसार घटना के दौरान पुलिस उपायुक्त (शहादरा) अमित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (गोकलपुरी) अनुज कुमार तथा अन्य 51 पुलिसकर्मियों को भी दंगाइयों ने घायल कर दिया था।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी: साजिश रचने वाले का खुलासा होना जरूरी है

नई दिल्ली | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले साल फरवरी में भड़के साम्प्रदायिक दंगों के एक मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी के बचाव में उसकी कम उम्र का हवाला देने पर सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि इस दंगे के दौरान देश की राजधानी ने आजादी के 74 साल बाद बंटवारे के समय के हालात और दर्द को दोबारा महसूस किया। इसकी साजिश रचने वालों का खुलासा होना बेहद जरूरी है और इसके लिए प्रत्येक आरोपी से गहन पूछताछ होनी चाहिए।

कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव की अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए पुलिस की उस दलील को मंजूर कर लिया। जिसमें कहा गया था कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है।

फरार था आरोपी
न्यू उस्मानपुर निवासी आरोपी ने अदालत से अग्रिम जमानत का निवेदन किया था। आरोपी ने कहा था कि वह महज 19 साल का है। दंगों के बाद वह पहले अपनी रिश्तेदार की शादी में मुंबई चला गया था फिर इलाहाबाद के पास गांव चला गया, जहां लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गया था। जबकि पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 5 मार्च 2020 को ही एफआईआर दर्ज हो गई थी। इसके बाद गैर जमानती वारंट और फिर कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन आरोपी हाजिर नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i2REoT
via IFTTT