नई दिल्ली | केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष प्रमाेद चंद्र माेदी पर गंभीर अाराेप लगाने वाली प्रमुख अायकर अायुक्त (यूनिट 2) अलका त्यागी काे पदाेन्नत कर विशेष सचिव स्तर का पद दिया गया है।
सीबीडीटी के 3 अक्टूबर के आदेश के अनुसार मुंबई में मुख्य आयकर आयुक्त (यूनिट 2) त्यागी को प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (स्तर-17 और ग्रेड पे स्तर 2.25 लाख रुपए) के पद पर पदोन्नत किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति के बाद उनकी नियुक्ति नागपुर में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में प्रधान आयकर महानिदेशक (प्रशिक्षण) के तौर पर की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ATBGc1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment