दिल्ली चुनाव 2020: प्रत्याशियों का ऐज फैक्टर, यदुवंश सिंह सबसे बुजुर्ग और रॉकी तुषीद सबसे युवा प्रत्याशी

नई दिल्ली .दिल्ली विधानसभा के चुनाव मैदान में आम आदमी पार्टी ने युवा प्रत्याशियों पर भरोसा ज्यादा जताया है। कोंडली से कुलदीप, करावल नगर से दुर्गेश कुमार, राजेंद्र नगर से राघव चड्‌ढा, देवली से प्रकाश 30-31 साल के हैं। कांग्रेस में कई चेहरे पुराने दोहराए गए हैं तो उनकी उम्र भी अधिक है। हालांकि सबसे युवा प्रत्याशी डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तुषीद के अलावा करोल बाग से 34 साल के गौरव कुमार, मुस्तफाबाद से अली मेंहदी 35 साल, राजौरी गार्डन से अमनदीप सिंह 37 साल के शामिल हैं। हालांकि भाजपा में युवा प्रत्याशियों की संख्या कम है।


दिल्ली विस चुनाव में सबसे बुजुर्ग बदरपुर विधानसभा से सीपीआई (एम) के प्रत्याशी यदुवंश सिंह हैं जिनकी उम्र 80 साल है। चुनाव लड़ने की उम्र 25 साल है इस उम्र के निर्दलीय सहित करीब दर्जनभर प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी वाले प्रत्याशियों की कांग्रेस और भाजपा में संख्या अधिक है।

आप

रामनिवास गोयल - कुलदीप

आप में सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष और शाहदरा से प्रत्याशी बनाए गए रामनिवास गोयल हैं। रामनिवास की उम्र 72 साल है। वहीं आप में युवा प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है। कोंडली के कुलदीप सबसे युवा प्रत्याशी हैं जिनकी उम्र 30 साल है।

भाजपा

डॉ. एससी वत्स-प्रवेश रत्न

भारतीय जनता पार्टी में शकूरबस्ती से प्रत्याशी डॉ. एससी वत्स सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी हैं। डॉ. एससी वत्स की उम्र 74 साल है। वहीं भारतीय जनता पार्टी से सबसे युवा प्रत्याशी पटेल नगर विधान सभा क्षेत्र सेे प्रत्याशी प्रवेश रत्न हैं जिनकी उम्र 36 साल है।

कांग्रेस

डॉ. नरेंद्र नाथ -रॉकी तुषीद

दिल्ली के दंगल में उतरी भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बात करें तो सबसे युवा प्रत्याशी कांग्रेस के पटेल नगर प्रत्याशी रॉकी तुषीद हैं। इनकी उम्र 25 साल है। तो कांग्रेस के सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र नाथ 75 साल के हैं जो शाहदरा से प्रत्याशी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38CBLj8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment