445 पॉजिटिव, निजामुद्दीन मरकज के लोगों की वजह से कोरोना संक्रमित की संख्या तेजी से बढ़ी

नई दिल्ली.राजधानी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या निजामुद्दीन मरकज के लोगों की वजह से तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को 24 घंटे में 59 कोरोना पॉजिटव के मामले सामने आए। इसमें 42 मरकज से जुड़े हैं। इसके साथ ही अब तक दिल्ली में कुल कोरोना पॉजिटव की संख्या बढ़कर 445 पहुंच गई है। इसमें 301 निजामुद्दीन के मरकज से जुडे लोग हंै। दिल्ली सरकार के डॉयरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विस की तरफ से शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटेन के अनुसार 445 में 301 लोग निजामुद्दीन के मरकज से जुड़े हैं। 58 लोग विदेश से लौटे है। और 40 उनके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, 46 लोग ऐसे हैं जिनके पॉजिटिव होने के कारण का पता लगाया जा रहा है। अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है। वहीं, एक व्यक्ति विदेश चला गया है। दिल्ली सरकार निजामुद्दीन के मरकज के सभी 2300 लोगों की कोविड-19 की जांच कराएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऑनलाइन प्रेसवार्ता में में कहा कि मरकज से निकाले 500 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां कोविड-19 के मरीजों के लिए डेडिकेटेड फैसिलिटी

शनिवार को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, ‘सरकार के अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए डेडिकेटेड फैसिलिटी क्रिएट की गई है, उनका विजिट कर रहा हूं। शुक्रवार को मैंने राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पताल का विजिट किया था, आज अब लोकनायक अस्पताल का विजिट किया है।

कोरोना जांच के 3694 सैंपल लिए
दिल्ली में सरकार और निजी दोनों प्रकार की लैब में 4 अप्रैल तक 3694 कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें से 3399 की रिपोर्ट आ चुकी है। वहीं, 295 रिपोर्ट पेडिंग है। राजधानी में कोरोना संग्दिधों के लिए अलग-अलग जगहों पर 13 क्वारंेटाइन केंद्र बनाए गए हैंं।

क्वारेंटाइन सेंटर में 3521 लोग

कोरोना पीड़ित के संपर्क में आने वाले और विदेश से लौटे लोगों को क्वारंेटाइन करने के लिए दिल्ली में 13 जगह अलग-अलग इंतजाम किया गया है। इसके अलावा होटल में पेड क्वारंेटाइन की व्यवस्था की है। सभी जगह कुल 3521 लोग क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे हैं। इसमें से 554 पेड सुविधा में क्वारेंटीन है।

20 हजार लोग होम क्वारेंटाइन

दिल्ली में विदेश ट्रेवलिंग और कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले करीब 20322 लोगों को 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन रहने को कहा गया है। इसमें 18589 कोरोना पॉजिटिव के किसी ने किसी तरह संपर्क में आने की आशंका वाले और 1733 लोग विदेश की ट्रेवलिंग हिस्ट्री वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dYbhMn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment