नोएडा में एक दिन की राहत के बाद बढ़े 10 कोरोना मरीज

दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को 10 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 202 हाे गई है। हालांकि जिले में अब तक 109 मरीजों ने कोरोना की मात दी और उन्हें अस्पताल से घर भेजा जा चुका है।
नोएडा जिला प्रशासन ने बताया कि जिले के 124 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट गुरुवार को आई। इसमें 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 114 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस समय 93 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक 3854 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसके अलावा 366 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। नोएडा पुलिस ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जिले में लागू धारा 144 तोड़ने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल प्रभारी पंकज कुमार ने यह जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dv8Lft
via IFTTT

No comments:

Post a Comment