हथीन के नौ कंटेनमेंट तो 25 गांव बफर जोन से बाहर हुए

हथीन के कुछ इलाकों में कोरोना का प्रभाव काम होने लगा है, जिसके चलते प्रशासने हथीन उपमंडल नौ गांवों को कंटेनमेंट व 25 गांवों को बफर जोन से बाहर कर दिया है। डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि कोट, लखनाका, बाबूपुर हथीन, जलालपुर, गुराकसर, आलीमेव, पहाडपुर, उटावड़ व रुपनाका आदि गांवों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिए गए।
पावसर, रनियाला खुर्द, खिल्लूका, नागल जाट, रूपनगर नाटोली, हुड़ीथल, गोहपुर, कुकरचाटी, बुराका हथीन, बिघावली, धीरनकी, घिंगड़ाका, मीरका, चिच्ली, मालपुरी, मालूका, कुमरेहड़ा, मलाई, आली ब्राह्मïण, अंधोप, खाइका, भूडपुर, जराली, मनकाकी व लड़माकी आदि गांवों को बफर जोन से बाहर कर दिया। कंटेनमेंट प्लान के प्रोटोकोल से मुक्त होने के उपरांत इन सभी गांवों में आवाजाही पर लगी रोक भी समाप्त हो गई है। साथ ही इन गांवों के किसान अब मंडी में भी अपनी फसल शेड्युल के अनुसार ला सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SNYljr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment