फरीदाबाद में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 8 नए कंटेनमेंट एरिया घोषित कर इन्हें पूरी तरह से सील कर दिया है। अब जिले में कुल कंटेनमेंट एरिया बढ़कर 22 हो गए। लेकिन पिछले दिनों दो एरिया कंटेनमेंट से बाहर कर दिए गए। ऐसे में अब इनकी संख्या 20 हो गई है। प्रशासन ने बढ़े आठों नए कंटेनमेंट एरिया में लोगांे की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। मेन सड़कों से लेकर गलियों तक को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब इन इलाकों में डोर टू डोर जाकर रहने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग करेंगी। लोगों के कोरोना लक्षण चेक किए जाएंगे। साथ ही जरूरतमंदों को जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर निगम की टीम इन क्षेत्रों के घरों को सेनिटाइज करेगी। पुलिस ने इन नए कंटेनमेंट एरिया में पुलिस का पहरा लगा दिया है। कोई भी व्यक्ति आ जा नहीं सकता।
पहले घोषित किए गए थे 13 कंटेनमेंट जोन
पिछले दिनों कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उसकी रोकथाम के लिए डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर शहर के 13 इलाके कंटेनमेंट एरिया घोषित किए थे। इनमें सेक्टर तीन, सेक्टर 11, सेक्टर 37, 28, गांव बड़खल, ग्रीनफील्ड कॉलोनी, एसीनगर, फतेहपुरतगा, खोरी, सेक्टर 16, चांदपुर अरुआ, मोहना और रनहेड़ा शामिल हैं। इसमें सेक्टर 3 और सेक्टर 11 की हालत सामान्य होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर प्रशासन ने इन दोनों एरिया को कंटेनमेंट क्षेत्र से बाहर कर िदया। लेकिन यहां अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय करने अनिवार्य हैं। इन दोनों इलाकों से अब कोई केस नहीं आया है।
तीन दिन में 15 केस बढ़े, बन गए 9 और कंटेनमेंट जोन
फरीदाबाद में संक्रमित मरीज लगातार ठीक हो रहे थे। लेकिन तीन दिन में अचानक 15 मरीज बढ़ गए। इससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। वर्तमान में फरीदाबाद संक्रमित मरीजों के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। गुड़गांव पहले स्थान पर है। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आठ नए इलाकों को कंटेनमेंट एरिया बनाने की सिफारिश डीसी से की। इस आधार पर प्रशासन ने आठ नए कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया। इनमें शिवदुर्गा विहार, गांव पलवली, खेड़ीकलां, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 88 बीपीटीपी, चावला कॉलोनी डी ब्लॉक, एनआईटी एक, कृष्णा कॉलोनी और अनखीर गांव शामिल है।
संक्रमण रोकने के लिए इन इलाकों में अब ये होंगे कार्य
डीसी यशपाल यादव का कहना है कि नए कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर सर्वे करेंगी और वहां रहने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारी पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) के साथ उक्त क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच पड़ताल करेंगे। यदि किसी में कोरोना के कोई लक्षण मिलते हैं तो उन्हें जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा नगर निगम की टीमें उक्त इलाकों में सभी घरों को सेनिटाइज भी करेगी। ताकि यदि कहीं कोरोना वायरस उपलब्ध हो तो उसे नष्ट किया जा सके। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
पुलिस ने सभी गलियों को किया सील
डीसी ने पुलिस को पत्र लिखकर घोषित किए गए सभी नौ कंटेनमेंट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों की पुलिस की टीमें उक्त कॉलोनियों से जुड़ने वाले मेन रास्तों के अलावा गलियों को भी पूरी तरह से सील कर दिया। जिससे कोई भी व्यक्ति दूसरी गलियों में जाकर संक्रमण न फैला सके। गलियों को सील कर वहां पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। पुलिस ने कॉलोनियों में अनाउंसमेंट कर किसी को भी घर से बाहर न आने की अपील की है। डीसी का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलने का प्रयास करेगा तो पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
जिले में कोरोना के बढ़े 2 और मामले, संख्या हुई 63
जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 2 नए मामले की पुष्टि की है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 63 हो चुकी है। इनमें से 42 स्वस्थ हो चुके हैं और मौजूदा समय में 21 का कोविड-19 अस्पताल ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार शनिवार को आए दो नए मामलों में से एक सेक्टर-88 में कोरोना संक्रमित मृतक बुजुर्ग का 12वर्षीय पौत्र हैं। जबकि दूसरा मिलहाड़ कॉलोनी में रहने वाली महिला है।
किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं
इन इलाकों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सभी लोग अपने-अपने घरों में ही रहेंगे। जिसे राशन, सब्जी, फल अथवा दूध की जरूरत होगी वह प्रशासन से मदद मांगेगा। प्रशासन उन्हें सामान होम डिलीवरी कराएगा। डीसी ने कहा कि इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता की ओर से लोगों को जरूरी सामान जैसे राशन, दूध, किराना सामान, दवाइयां, सब्जियां आदि की सप्लाई के लिए अलग पैकेट बनाकर घर-द्वार पर ही उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zMUNqQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment