(धर्मेंद्र, डागर)दक्षिणी निगम कोरोना वायरस से अपने अपने क्षेत्र के लोगों को बचाने के लिए कोविड वाटिका का निमार्ण करने जा रही है। इस वाटिका में निगम औषधीय पौधे लगाए जागंगे। इन औषधीय पौधे से लोग काढ़ा बनाकर पी सकेंगे, जो लोगों की इम्यूनिटी बढाने में मदद करेगा। दक्षिणी निगम के नेताओं ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि कोविड वाटिका बनाने के लिए योजना बनाकर स्थायी समिति के पास लाए।
बताया जा रहा है कि इसके लिए हार्टिकल्चर के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इसके लिए हार्टिकल्चर के अधिकारी कोविड वाटिका बनाने के लिए जगह की तलाश कर रहे है। साथ ही साथ साउथ दिल्ली के पार्कों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। जहां जगह मिलने पर वाटिका बनाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि कोविड वाटिका में 25 से 30 प्रकार के औषधीय पौधे लगाए जाएगे। यह वह औषधीय पौधों होंगे जिसके सेवन से इंसान के इम्युनिटी बढाने में सहायक का काम करेंगी।
औषधीय पौधों में गिलोय, तुलसी, कपूर समेत अन्य पौधे शामिल
औषधीय पौधों में गिलोय, तुलसी, कपूर, एलोविरा, बेरी, कढी पत्ता, सताविया, लैमन, मुलहठी, मोरिंगा, अशोका, नीम, अर्जुन, आंवला, वहेडा, निरंगुदी, ढाक, अकरकारा, हार श्रंगार, इमली, बेल, जामुन, पत्थरचटा सहित अन्य पौधे शामिल है। इसके अलावा वाटिका में फलदार पौधे भी लगाए जाएगें। इन औषधीय पौधों से चिकित्सकों की मदद से काढा बनाया जाएगा, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद मिलेगी।
बता दें दिल्ली समेत देश भर में कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है। इसका संक्रमण लॉकडाउन-4 के बाद से मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाना जरुरी है। तभी लोग कोरोना की महामारी से बच सकते है।
-
काेराेना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वाटिका बनाने की प्लानिंग चल रही है। इसके लिए हार्टिकल्चर के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इसके लिए हार्टिकल्चर के अधिकारी कोविड वाटिका बनाने के लिए जगह की तलाश कर रहे है। साथ ही साथ साउथ दिल्ली के पार्कों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। जहां जगह मिलने पर वाटिका बनाई जाएगी जिससे लोग संक्रमण से बच सके।भुपेंद्र गुप्ता, स्थाई समिति अध्यक्ष, साउथ एमसीडी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LV94ET
via IFTTT
No comments:
Post a Comment