दिल्ली से लगते जिलों में बढ़ते कोरोना पेशेंट को लेकर बॉर्डर सील, बड़ी संख्या में लोग हुए परेशान

दिल्ली से लगते प्रदेश के फरीदाबाद, गुड़गांव व सोनीपत में लगातार कोरोना वायरस के पेशेंट की संख्या बढ़ती देख एक बार फिर दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह जैसे ही नौकरी पेशा लोग दिल्ली-गुड़गांव की सीमाओं पर पहुंचे तो पुलिस ने बॉर्डर से आवाजाही बंद कर दी। इसके बाद गुड़गांव के दिल्ली बॉर्डर पर वाहनों और लोगों की काफी भीड़ लग गई। लोग जगह-जगह फोन कर निकलने के लिए जद्दोजहद करते रहे लेकिन पुलिस कर्मी मानने के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को वापस लौटना पड़ा। ऐसे में सिरहोल बॉर्डर पर करीब 8 बजे से 12 बजे बीच एक्सप्रेस-वे पर लंबी लाइनें लगी रही। हालांकि पुलिस ने भी अपनी ड्यूटी की मजबूरी का वास्ता देकर लोगों को दिल्ली से गुड़गांव बॉर्डर नहीं लांघने के लिए मनाया।

श्रमिकों को भी गुड़गांव बॉर्डर पर रोका

दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर हरियाण पुलिस ने श्रमिकों को रोक दिया है। पुलिस दिल्ली से आ रहे मजदूरों को गुड़गांव में दाखिल होने नहीं दे रही है। इनमें से काफी लोगों के पास मूवमेंट पास भी हैं। मजदूरों का का आरोप है कि वो साइकिल से जा रहे थे इसलिए उन्हें रोका गया, जबकि बाइक वालों को नहीं रोका जा रहा है।

कंटेनमेंट जोन की अवधि 14 दिन करने की मांग: विज

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने गत गुरुवार को कहा था कि हरियाणा में आधे से ज्यादा मामले दिल्ली से लगते जिलों में आ रहे हैं। ऐसे में दोबारा बॉर्डर सील किया जा रहा है। इस संबंध में गृह मंत्री अनिल विज ने गृह सचिव को पत्र लिखा। गृह मंत्री ने दिल्ली बार्डर पर फिर से सख्ती करने के आदेश जारी किए। केवल हाईकोर्ट द्वारा जिन कैटेगिरी को छूट दी गई है और गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-4 में जिनको आने-जाने की इजाजत दी है, उनको छोड़कर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गृह मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखा, जिसमें कंटेनमेंट जोन की अवधि 14 दिन करने की मांग की गई है।

इसलिए गृहमंत्री ने लिया फैसला

हरियाणा में कोरोना पेशेंट की संख्या गुरुवार शाम तक 1504 है। जबकि इनमें से अमेरिका से लौटे 21 कोरोना पॉजिटिव के साथ-साथ गुड़गांव में 405, फरीदाबाद में 276, सोनीपत में 180, झज्जर में 97, नूंह में 66, पलवल में 51 पेशेंट शामिल हैं। करीब कुल पेशेंट का 80 फीसदी हैं। ये सभी जिला दिल्ली सीमा से लगते हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुड़गांव. दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर तैनात पुलिस कर्मी वाहनों को रोकते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZTGNGP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment