नोएडा पुलिस कमिश्नर ने किया डीएनडी व कालिंदी कुंज पुलिस चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सोमवार को डीएनडी, चिल्ला व कालिंदी कुंज बॉर्डर पर स्थित पुलिस चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर वाहन व व्यक्तियों के चेकिंग के कार्य को भी देखा और पुलिस अधिकारियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने दिल्ली से आने और जाने वाले सभी लोगों व उनके वाहनों की सघनता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी कड़ाई से अनुपालन करने की नसीहत देते हुए हमेशा फेस कवर मास्क, ग्लव्स, वाइजर पहनने और बार बार हाथों को सैनेटाइज करने को कहा। इस अवसर पर डीसीपी, एडिशनल डीसीपी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Noida Police Commissioner did surprise inspection of DND and Kalindi Kunj police check post


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WYZeIm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment