शाहदरा जिला के नवीन शाहदरा और बाबरपुर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें मई महीने का राशन और कोरोना की राहत किट नहीं मिली है। यही वजह है कि नवीन शाहदरा में दोपहर के समय भी राशन की दुकान के पास बड़ी संख्या में लोग राशन के लिए लाइन में लगे थे। धूप तेज थी तो लोगों ने अपनी बोरी और थैलों को लाइन में लगा रखा था।
दोनो जगह राशन लेने के लिए खड़े लोगों ने कहा कि एक टाइम पर 50 का टोकन मिलता है या लाइन में लगाते हैं। नंबर नहीं आ पाता तो फिर से लाइन में शाम के लिए लग जाते हैं। नवीन शाहदरा में विपिन कुमार गोयल ने बताया कि 28 मई को आने की बात बोली थी। फिर 3 मई के लिए बोला लेकिन 4 मई को बुलाया। आज इतनी पब्लिक है पता नहीं आज भी मिलेगा या नहीं। इस महीने के 4 दिन गुजर गए, राशन नहीं मिला। एक अन्य महिला ने कहा कि सुबह से लाइन में लगे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35tQLj4
via IFTTT
No comments:
Post a Comment