दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने की प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन पैकेट की पेशकश

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने प्रवासी मजदूरों को सफर के दौरान रेलवे से मुफ्त में भोजन का पैकट उपलब्ध करवाने की पेशकश की है। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि दिल्ली कमेटी विशेष रेलगाड़ियों से अपने मूल राज्यों के लिए यात्रा कर रहे प्रवासी श्रमिकों, छात्रों, पर्यटकों श्रद्धालुओं आदि के लिए उनके सफर के दौरान गर्म, ताजा व पौष्टिक आहार का पैकेट मुफ्त वितरित करने को तैयार है।

सभी यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान जरूरत के अनुरूप वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आहार की वितरण व्यवस्था रेलवे के अनुमति के बाद नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद विहार समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी जहां से प्रवासी श्रमिकों की रेल गाड़ियां चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zTSeDn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment