मुजेसर थाना के सेक्टर-22 स्थित मछली मार्केट में मंगलवार शाम मछली व्यापारी अंसार के साथ मारपीट और फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को अलीगढ़ और दूसरे को पलवल से गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में प्राॅपर्टी विवाद भी सामने आया है। बताया जाता है घायल मछली व्यापारी अंसार और आराेपियों के बीच प्राॅपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मछली व्यापारी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। यह घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XZt7Yg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment