(राम खटाना) जिले में कोरोना संक्रमण से गुरुवार तक 81 लोगों की मौत हुई है, लेकिन इनमें से 62 पुरुष व 19 महिलाएं शामिल हैं। इस तरह से कोरोना संक्रमण से मरने वालों में महिलाओं की आपेक्षा पुरूष की संख्या 76.5 फीसदी है। राहत की बात है कि युवाओं पर इसका असर काफी कम हो रहा है। अब तक गुड़गांव में शून्य से 20 वर्ष तक 406 लोग संक्रमित हुए हैं, लेकिन सभी ने कोरोना को हरा दिया है। जबकि 21 से 30 वर्ष के बीच के संक्रमित हुए 1169 लोगों में से मात्र एक व्यक्ति की मौत हुई है।
कोरोना सबसे अधिक खतरनाक 41 वर्ष से 70 वर्ष तक के लोगों के लिए साबित हुआ है, इस एज वर्ग में 48 लोगों की मौत हुई है। जबकि 81 से 90 वर्ष के बीच के 50 लोग संक्रमित हुए, जिनमें से 9 लोगों की मौत हुई है। जबकि 71 से 80 वर्ष के बीच 148 लोग संक्रमित हुए, जिनमें से 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें 10 पुरुष व 2 महिलाएं शामिल रही। खास बात है कि शुक्रवार को संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भी महिला नहीं थी और सभी पुरुष 35 वर्ष से 80 वर्ष के बीच के शामिल हैं।
गुरुवार तक संक्रमित हुए 4944 लोगों में से 1665 महिलाएं संक्रमित मिली हैं
गुड़गांव में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को कोरोना संक्रमण का खतरा है। गत गुरुवार तक संक्रमित हुए 4944 लोगों में से 1665 महिलाएं संक्रमित मिली हैं, जबकि पुरुष 3278 संक्रमित हुए हैं। इनमें एक ट्रांसजेंडर भी शामिल है। शून्य से दस वर्ष तक के जहां 85 लड़के संक्रमित हुए 87 लड़कियां संक्रमित मिली। 11 वर्ष से 20 वर्ष तक के 162 लड़के जबकि 111 लड़कियां संक्रमित पाई गई हैं। इसके बाद 21 से 30 वर्ष के बीच के 742 युवा संक्रमित पाए गए जबकि 427 युवतियां भी संक्रमित पाई गई हैं।
महिला वर्ग की कोरोना संक्रमण का खतरा 21 से 30 वर्ष के बीच ज्यादा सामने आया है। जबकि पुरुष वर्ग के लिए 31 वर्ष से 40 वर्ष के बीच के पुरुष सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। गुड़गांव में इस एज वर्ग 897 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि इस वर्ग में महिलाएं केवल 354 संक्रमित मिली। 41 से 50 वर्ष के एज वर्ष में जहां 540 पुरुष संक्रमित हुए वहीं 221 महिलाएं संक्रमित हुई, लेकिन इनमें से 12 पुरुष व सात महिलाओं की मौत हो गई। इसके अलावा 51 से 60 वर्ष के बीच के 347 पुरुष व 196 महिलाएं संक्रमित हुई हैं।
जिनमें से 15 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से 12 पुरुष व तीन महिलाएं शामिल रही। इसी तरह 61 से 70 वर्ष के बीच के 201 पुरुष व 124 महिलाएं संक्रमित हुई, जिनमें से 12 पुरुष व 5 महिलाओं की संक्रमण से मौत हो गई। जबकि 71 से 80 वर्ष के बीच के 94 पुरुष व 54 महिलाएं संक्रमित पाई गई, जिनमें से 12 की मौत हुई, जिनमें 10 पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं।
81 से 90 वर्ष के बीच के कुल 50 लोग संक्रमित हुए, जिनमें 25 पुरुष व 13 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 9 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया, लेकिन इनमें से एक महिला ही कोरोना को हराने में नाकाम रही और दम तोड़ दिया। 91 से 100 वर्ष के बीच के मात्र तीन लोग संक्रमित मिले और सभी संक्रमण को हरा दिया।
कोरोना से 1 दिन में 5 लोगों की मौत, 93 नए केस मिले
शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण से 5 लोगों की मौत हो गई। हालांकि नए केस 93 सामने आए हैं। वहीं शुक्रवार को 226 पेशेंट के रिकवर होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। ऐसे में शुक्रवार तक कुल 3266 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए हैं। जबकि अब केवल एक्टिव केस की संख्या 1597 रह गई है। इनमें से 1081 होम आइसोलेट किए गए हैं बाकी अस्पतालों में भर्ती हैं।
शुक्रवार को गुड़गांव से कुल 1120 सैंपल लिए गए, जो एक दिन में सबसे अधिक हैं। ऐसे में सैंपलिंग बढ़ने और नए केस की संख्या कम होना राहत की बात है। जून महीने के 26 दिन में 4170 केस सामने आ चुके हैं, लेकिन अंतिम सप्ताह में केस की संख्या कम होने से जून का औसत घटकर 160 हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VhPgk7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment