दिल्ली सरकार ने भी बॉर्डर किया सील, लोगों की बढ़ी परेशानी, केवल ई पास वाले ही निकल पा रहे

हरियाणा सरकार के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी एक सप्ताह के लिए दिल्ली की सीमाओं को सोमवार से सील कर दिया। इससे फरीदाबाद से दिल्ली और दिल्ली से फरीदाबाद आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई। सोमवार को दिनभर लोगों की पुलिसकर्मियों के साथ बहस होती रही। सबसे अधिक परेशानी नौकरी पेशा वालों को हुई। फरीदाबाद के लोग न दिल्ली जा पाए और दिल्ली वाले फरीदाबाद नहीं आ पाए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बॉर्डर से सिर्फ उन्हीं लोगों को आने-जाने की अनुमति दी जा रही है जिनके पास ई पास है अथवा जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा किसी प्रकार के मूवमेंट की अनुमति नहीं है। दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसका असर फरीदाबाद पर भी पड़ रहा है। यहां भी आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने चार दिन पहले ही दिल्ली की सीमाओं से लगते जिले फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत व पानीपत आदि को सील करने का आदेश दिया था। अर्थात दिल्ली से फरीदाबाद किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सोमवार को दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए अपनी सभी सीमाएं सील करने का फरमान सुना दिया। इससे अब लोग न दिल्ली जा पा रहे और न दिल्ली से फरीदाबाद आ पा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फरीदाबाद. बार्डर पर वाहनों की जांच करती हरियाणा पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TXlJeD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment