एमसीडी टोल कर्मी बूथ पर नहीं रुकने वाले लोगों पर चला रहे डंडा

सरहौल बार्डर पर नगर निगम दिल्ली के टोलकर्मी डंडे के जोर पर वाहन चालकों को टोल वसूल रहे हैं। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहनों को रोकने के लिए टोलकर्मी चलती गाड़ी पर डंडा मारकर शीशे भी तोड़ रहे हैं। हैरत की बात यह है कि इसकी शिकायत उद्योग विहार थाना पुलिस को करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

वाहन चालकों का आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद भी घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती। वाहनों को रोकने के लिए टोलकर्मी मौके पर ट्रैफिक जाम का कारण भी बन रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि यह कार्रवाई पुलिस संरक्षण में चल रही है। सूचना मिलते के बाद उद्योग विहार थाना प्रभारी ने मौके पर पुलिस भेजने का दावा किया, लेकिन एक घंटे तक एक भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया।
दरअसल, सहरौल बॉर्डर पर दिल्ली नगर निगम का टोल बूथ है। टोल प्लाजा पर कमर्शियल वाहनों से दिल्ली प्रवेश का टोल टैक्स वसूला जाता है। टोल कर्मियों व गुरुग्राम पुलिस ने मिलकर आधा एक्सप्रेसवे व दिल्ली जाने वाली सर्विस रोड बंद कर दी है। टोल वसूलने के लिए एमसीडी के कुछ टोलकर्मी गुरुग्राम सीमा में अंदर तक खड़े हुए हैं और ये वाहनों को रुकवाने के लिए जाम लगा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dMqYps
via IFTTT

No comments:

Post a Comment