राजधानी के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव में विदेश मंत्रालय से रिटायर्ड एक अधिकारी की बुजुर्ग पत्नी की हत्या कर दी गई। लूट के इरादे से हुई इस वारदात के समय बुजुर्ग अधिकारी को सोफे पर बांधकर बिठा दिया गया था। नब्बे साल से ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिला के गले और हाथ पर चाकू से वार किए गए थे। महिला की पहचान कांता चावला के तौर पर हुई। यह वारदात शनिवार रात की है। मामले की सूचना मिलने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने वारदात में शामिल गार्ड राजेश, ज्ञानेंद्र, ओम और प्रमोद को अरेस्ट किया है। ये सभी नेपाल के रहने वाले है।
इन्हें रविवार को यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया से पकड़ा गया। ये चारों नेपाल भागने की फिराक में थे। चारों आरोपी यहां गार्ड, चौकीदार का काम करते थे। आरोपियों में एक घर का ही गार्ड शामिल है, जिसे दस पंद्रह दिन पहले ही काम पर रखा गया था। इनके पास से 55 हज़ार रुपये और लूटी गई पूरी ज्वैलरी बरामद हो गयी है। वारदात में प्रयोग चाकू भी पुलिस को मिल गया है। 4 या 5 दिन पहले राजेश ने ज्ञानेंद्र के संग मिलकर इस वारदात की प्लानिंग की थी।
बुजुर्ग महिला कांता चावला 88 साल और उनके पति बलदेव राज 94 साल के हैं। जानकारी के मुताबिक ए वन ब्लॉक हाउस नंबर 252 अपर ग्राउंड फ्लोर पर कांता चावला पति बलदेव राज चावला (95) के साथ रहती थी। बलदेव राज विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट के पद से रिटायर हुए थे। इनके दो बेटे अमेरिका में सैटल थे, लेकिन दोनों की ही मौत हो चुकी है। एक बेटे की मौत लगभग छह महीने पहले और दूसरे की मौत दस बारह साल पहले हुई थी।
यहां बुजुर्ग दंपति वर्ष 1980 से रह रहा था, डेढ़ साल पहले उन्होंने अपने घर को फिर से बनवाया था। दंपति की बेटों के अलावा कोई तीसरी संतान नहीं थी। बुजुर्ग कांता चावला की बहन की बेटी प्रीत विहार एरिया में रहती है, जो अक्सर अपनी मौसी का हाल चाल लेती रहती थी। दंपति के घर एक महिला मेड बतौर पार्ट टाइम काम कर रही है। उसी के जरिए दंपति ने दस पंद्रह दिन पहले राजेश (19) नाम के एक युवक को घर की सुरक्षा के लिए बतौर गार्ड काम पर रखा था।
बकायदा, उसे नौकरी पर रखते समय उसके दस्तावेज भी लिए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पार्ट टाइम महिला मेड को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ कर जुटायी गई जानकारी के बाद पुलिस की तफ्तीश गार्ड राजेश पर केंद्रित हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे तीन अन्य साथियों के साथ पकड़ लिया। पुलिस इन तीनों को दिल्ली ला रही है, जिसके बाद उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।
बदमाशों ने बुजुर्ग पति के हाथ बांध सोफे पर बिठा दिया
शनिवार रात रात करीब आठ बजे गार्ड राजेश व दो अन्य लोग घर पहुंचे। दोनों छिपे हुए थे। गार्ड ने बैल बजा दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद गार्ड और दो अन्य लोगों ने महिला को धक्का देते हुए घर में प्रवेश किया। सबसे पहले उन्होंने बुजुर्ग बलदेव राज के साथ मारपीट कर बदमाशों ने उनके हाथ बांध सोफे पर एक जगह पर बिठा दिया। घटना के समय बुजुर्ग कांता ने भी विरोध करना चाह तो उन्हें भी मारा पीटा गया।
उन पर चाकू जैसे किसी नुकीले धारदार हथियार से हाथ और गर्दन पर वार कर दिया गया। गंभीर रुप से जख्मी होने के बाद महिला वहीं जमींन पर गिर गई। इसके बाद तीनों ने घर की तलाशी ली और जो उनके हाथ लग सका वह उसे लेकर निकल गए। लगभग एक घंटे बाद बुजुर्ग बलदेव ने किसी तरह अपने हाथ खोलने में सफलता पाई, जिसके बाद उन्होंने ऊपरी तल पर रहने वाले लोगों को अपने साथ हुई वारदात की सूचना दी।
यह पता चलते ही इस कॉलोनी के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और पेशे से चार्टड अकाउंटेंट जगदीश सापरा (76) मौके पर पहुंचे, जिन्होंने रात नौ बजकर 19 मिनट पर पीसीआर कॉल कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई, जहां बलदेव चावला से बात की गई। लेकिन वे तब बेहद घबराए हुए थे और ज्यादा कुछ नहीं बता सके। बदमाशों ने उनके मुंह, बाजू और टॉयलेट करने वाली जगह पर चोट पहुंचाई थी।
मयूर विहार में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
मयूर विहार इलाके में एक महिला की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। पिछले साल ही इस महिला की शादी हुई थी। मृतका की पहचान कोमल गुप्ता (25) के तौर पर हुई। एक तरफ मायके पक्ष के लोग उसकी हत्या का इल्जाम लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया है कि उसने खुदकुशी की। एसडीएम की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहरहाल, पुलिस मामले में महिला के पति को हिरासत में लेकर उसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया पिछले साल जनवरी माह में कोमल की शादी मोहित के साथ हुई थी।
मोहित मयूर विहार की जीडी कॉलोनी में रहता है। कोमल की मां पुष्पा का आरोप है उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। कोमल के साथ मारपीट भी होती थी। शुक्रवार को उनके पास कॉल आया, जिसमें कहा गया कि बेटी ने फांसी लगा ली है। वे लोग घर पहुंचे जहां कोमल का शव नीचे उतरा हुआ मिला। कोमल की शादी के वक्त मोहित का अपना कारोबार बताया गया था, लेकिन बाद में पता चला वह कुछ नहीं करता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YkKNPk
via IFTTT
No comments:
Post a Comment