दिल्ली से नोएडा में एंट्री करने वालों को बुधवार शाम कुछ ज्यादा ही परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले से ही बॉर्डर सील होने के कारण सख्ती, ऊपर से तेज आंधी और बारिश के कारण गिरे पेड़ों और होर्डिंग्स के चलते डीएनडी मार्ग करीब दो घंटे तक बाधित रहा। लोगों को रिंग रोड़ होकर नोएडा आना पड़ा। जहां वाहनों लंबी कतारें लग गई।
बुधवार शाम करीब 5 बजे तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। इसकी वजह से दिल्ली-नोएडा-दिल्ली रोड पर यमुना पुल से लेकर डीएनडी तक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े विज्ञापनों वाले होर्डिंग्स पोल सेमत और पेड़ टूट गिर गए।
ऐसे में नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोग लंबे जाम में फंस गए। नोएडा से दिल्ली आ रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मगर ज्यादा परेशानी दिल्ली से नोएडा जाने वालों को हुई।
गनीमत रही कि पेड़ और होर्डिंग गिरने के कारण किसी को चोट नहीं लगी। लेकिन लखनऊ जा रही एक एंबुलेंस और नोएडा आ रहे तीन कार चालक दो होर्डिंग्स के बीच में फंस गए। जिन्हें करीब ढ़ाई घंटे बाद वहां से निकाला गया। डीएनडी के हुए ट्रैफिक जाम के कारण नोएडा के अंदरुनी इलाकों में भी जाम की स्थिति बन गई क्योंकि डीएनडी के जाम से बचने के लिए लोग दूसरे रास्ते ढूंढने लगे जिसके कारण सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए।
नोएडा सेक्टर 20 थाना प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि डीएनडी पर तेज आंधी के कारण कई होर्डिंग्स गिर गए थे। इसकी वजह से जाम लगा। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। डीएनडी पर यातायात बाधित रहा। रजनीगंधा चौक पर बैरिकेडिंग कर यातायात को रोक दिया गया। होर्डिंग हटाने के बाद यातायात को दोबारा से सुचारू रूप से चलाया गया। दूसरी तरफ सेक्टर-8, 9 में पेड़ गिरने की सूचना है।
मैं दिल्ली से नोएडा आ रहा रहा था। डीएनडी चंद दूर तक पहुंचा ही था कि तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मेरे आगे दो कार और उनके आगे एंबुलेंस चल रही थी। पीछे अचानक होर्डिंग्स पोल समेत सड़क पर गिर गया। थोड़ा सा आगे बढ़ा कि आगे भी होर्डिंग्स पोल समेत गिर गया। सारा वाकया ऐसे हुआ कि कुछ समझ ही नहीं पाए। भगवान ने ही बचा लिया।
प्रदीप जायसवाल
हम लखनऊ से मरीज को लेकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आए थे। यहां से वापस नोएडा होते हुए लखनऊ जा रहे थे। डीएनडी के पास अचानक आई बारिश और आंधी ने से गिरे होर्डिंग्स के नीचे आने से एक पेड़ की वजह से बाल-बाल बच गए। होर्डिंग का कुछ हिस्सा एंंबुलेंस के बोनट पर गिरा और फ्रंट का शीशा टूट गया। लेकिन हम बच गए।
प्रकाश और समर।
मैं राजस्थान के करौली का रहने वाला हूं। गुड़गांव में प्राइवेट जॉब करता हूं। रोजाना नोएडा से अप-डाउन करता हूं। बुधवार को भी गुड़गांव ऑफिस से नोएडा आ रहा था। कि डीएनडी से पहले ये हादसा हो गया। लेकिन गनीमत रही कि होर्डिंग का कुछ हिस्सा मेरे आगे चल रही एंबुलेंस पर गिरा। ऐसे में मैंने कार तुंरत रोक ली।
गौरव शर्मा
मैं दिल्ली काम से गया था। नोएडा पहुंचने ही वाला था कि डीएनडी से कुछ दूर पहले अचानक आई बारिश और आंधी से होर्डिंग अचानक सड़क पर गिर गया। होर्डिंग गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि मैं डर गया। अचानक कार में ब्रैक मारे और वहीं रोक दी। मेेरे आगे एक कार और एंबुलेंस थी। जान तो बच गई लेकिन अभी भी डर सा लग रहा है।
एके मिश्रा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cUuKMe
via IFTTT
No comments:
Post a Comment