दिल्ली श्रमिक कल्याण बोर्ड में 32 सौ करोड़ की हेराफेरी: आदेश गुप्ता

कैग रिपोर्ट में दिल्ली सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण बोर्ड के पैसे का दुरुपयोग करने के खुलासे को लेकर दिल्ली भाजपा ने मंगलवार को हमला बोला। भाजपा ने एलजी से दिल्ली भवन और अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पांच वर्षों के खातों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया प्रभारी अशोक गोयल के साथ प्रेस वार्ता कर दिल्ली सरकार द्वारा प्रवासी और निर्माण श्रमिकों के लिए बनाए गए कोष में कैग के रिपोर्ट के आधार पर 3200 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा भेजे गए पैसे में प्रवासी मजदूरों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया। अब कैग की रिपोर्ट भी यह साबित कर रही है कि केजरीवाल सरकार मजदूर विरोधी है और गत वर्षों में श्रमिक कल्याण बोर्ड के पैसे का दुरुपयोग कर गरीब मजदूरों का हक छीनने का काम किया है।

गुप्ता ने बताया कि गत दिनों कैग में के द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एक रिपोर्ट दी गई है जिसमें जानकारी अनुसार 2016-18 के मध्य में कामगार कल्याण बोर्ड के कोष से लगभग 3200 करोड़ रुपये के कथित हेराफेरी की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में 186 करोड़ रुपए और वर्ष 2017-18 में 200 करोड़ रुपए जमा कराए गए थे लेकिन सही ढंग से पंजीयन नहीं होने की वजह से मजदूरों को योजना का लाभ नहीं मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WjzBBj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment