रिश्तेदार ने 55 साल के व्यक्ति से नाबालिग की शादी का विरोध करने पर पीट-पीटकर की हत्या

नरेला इलाके मे 55 साल के व्यक्ति को 13 साल की किशोरी से रिश्तेदार ने शादी करने का विरोध किया तो उसकी मकान बनाने वाले औजारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान रामबाबू के रूप में हुई है। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर उसे दिल्ली छोडऩे से पहले ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक रामबाबू सबौली रोड, नरेला इलाके में कच्ची कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह पास ही एक निर्माणाधीन इमारत में लेबर का काम कर रहा था। जबकि आरोपी अर्जुन भी उसी कॉलोनी में रहकर उसी के साथ काम कर रहा था। दोनों की दोस्ती एक इमारत में काम करते हुए हुई थी। दोनों एक दूसरे की रिश्तेदारी के बारे में जानते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g7qtHW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment