दिल्ली भाजपा को मिलेंगे 60%से अधिक नए मंडल और जिलाध्यक्ष

भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसके तहत भाजपा का 280 मंडलों के लिए अध्यक्ष और 14 जिलों का अध्यक्षों का चुनाव करना है। इस बार संगठन चुनाव में प्रदेश भाजपा को 60 प्रतिशत से अधिक नए मंडल और नए जिलाध्यक्ष मिलेंगे। वहीं 45 साल से अधिक उम्र वाले मंडल अध्यक्ष और 55 से अधिक उम्र वाले भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नहीं बन पाएंगे।

प्रदेश भाजपा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर रायशुमारी खत्म हो खत्म हो गई। सभी जिला कार्यालयों में पर्यवेक्षकों ने मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की और बताया जा रहा है प्रत्येक मंडल के लिए तीन-तीन नाम भेजे गए हैं। लेकिन अंतिम निर्णय होना है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली भाजपा में हर 2 विधानसभा में दो-दो लोगों की टीम के सदस्यों ने प्रत्येक मंडल में वर्तमान मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल में रहने वाले विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पार्षद, प्रदेश जिला व मोर्चा पदाधिकारियों से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। जिसे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व संगठन मंत्री सिद्धार्थन के पास भेजी जाएगी ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ClPTCw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment