क्राइम ब्रांच ने पुलिस के मुखबिर की हत्या में शामिल दाऊद इब्राहिम के साथी और कुख्यात गैंगस्टर अनवर ठाकुर को अरेस्ट किया है। हत्या के मामले में इसे उम्रकैद हो चुकी थी। आरोपी पैरोल जम्प कर फरार हो गया था। इससे ब्राजील निर्मित करीब 22 लाख कीमत की ब्रेटा पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हुये हैं। आरोपी आजकर छैनू पहलवान गैंग को दोबारा खड़ा करने की कोशिश में जुटा था। पुलिस ने बताया अनवर ठाकुर रांगडो मेरठ, यूपी का रहने वाला है। वह मयूर विहार फेज-1 में रह रहा था।
10 जुलाई को सूचना मिली छैनू पहलवान के जेल जाने के बाद उसके गैंग को दोबारा जिंदा करने की जुगत में लगा और कभी दाऊद का साथी रहा अनवर ठाकुर वजीराबाद रोड के नजदीक चांद बाग इलाके में आने वाला है। जिसके बाद 47 वर्षीय इस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसने सदर बाजार थाने के भीतर पुलिस मुखबिर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी साल 17 मार्च को वह पैरोल पर बाहर आया था। लेकिन फरार हो गया था। इसका भाई अशरफ भी कुख्यात बदमाश था। वह 2002 में मुंबई में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। दोनों भाईयों के दाऊद से संबंधों का भी खुलासा हुआ था। फजलू गैंगस्टर बबलू श्रीवास्तव का भी सहयोगी रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iT5Mky
via IFTTT
No comments:
Post a Comment