मुखबिर को मारने आए एक शातिर शराब तस्कर को नरेला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवीन उर्फ काला उर्फ नीतू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 पिस्टल व कारतूस बरामद किए है।
डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि नरेला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दयानेश्वर और कांस्टेबल रंजोत को पकड़े गए आरोपी प्रवीन के बारे में सूचना मिली। वह वर्धमान मॉल नरेला के पास आएगा। उसके पास अवैध पिस्टल भी होगी। वह किसी की हत्या करने की फिराक में है।
जानकारी के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर घेराबंदी की। प्रवीण को मौके पर ही दबोच लिया। जिसके पास से पिस्टल और कारतूस जब्त किया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह शराब तस्करी में शामिल रहा है। वह पकड़े जाने के बाद उस व्यक्ति को मारने आया था जो उसकी मुखबिरी पुलिस से करता है। उसको उसके बारे में कुछ पता भी चल गया था। 2014 में वह नरेला में एक हत्या के मामले में भी शामिल रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3337sTb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment