तीसरे दिन लगातार 100 से अधिक पॉजिटिव मिले, 3 दिन में 229 हुए ठीक

गुड़गांव में पिछले तीन दिन में तेजी से पॉजिटिव केस बढ़े हैं। जहां तीन दिन में 229 पेशेंट रिकवर हुए वहीं तीन दिन में 335 पॉजिटिव केस मिलने से एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 862 हो गए। जिनमें से 765 पेशेंट होम आइसोलेट किए गए हैं जबकि 97 पेशेंट ही अस्पतालों में एडमिट किए गए हैं। गुड़गांव में जुलाई महीने में तेजी से सैंपलिंग किए जाने के बाद अगस्त में पॉजिटिव केस मिलने का आंकड़ा काफी कम हो गया था। पिछले 20 दिन में मात्र 1569 पॉजिटिव केस मिले थे। लेकिन पिछले तीन दिन में पॉजिटिव मिलने का आंकड़ा 100 के पार हो गया है।

जहां 21 अगस्त को 120, 22 अगस्त को 102 व रविवार को 113 पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि गंभीर पेशेंट की संख्या कुछ कम हुई है। पिछले एक सप्ताह में अस्पतालों में एडमिट हुए लोग कम होकर 100 से नीचे आ गए। रविवार को 97 पेशेंट ही अस्पतालों में एडमिट हैं। गुड़गांव के नगर निगम क्षेत्र में एक बार फिर पॉजिटिव केस मिलने का आंकड़ा बढ़ गया है। रविवार को सोहना ब्लॉक में 9, पटौदी ब्लॉक में 12 व फर्रुखनगर में कोई केस नहीं मिला। जबकि नगर निगम क्षेत्र के जोन-1 में 21, जोन-2 में 20, जोन-3 में 24 व जोन-4 में 27 पॉजिटिव केस मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34swZFV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment