सिलोखरा गांव के पास किराए पर रहने वाली 14 बर्षीय सातवीं कक्षा की स्टूडेंट को पेटदर्द की शिकायत हुई तो मां उसे अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने बच्ची को प्रेगनेंट बताने के साथ डिलीवरी केस बताया। कुछ ही देर बाद नाबालिग ने बच्चे को जन्म दे दिया। नाबालिग की मां ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली महिला मूलरूप से वेस्टबंगाल की रहने वाली है। पीड़िता की मां ने बताया कि गत वर्ष नवंबर महीने में उसकी बेटी पार्क में बेसुध मिली थी। लड़की घर आई तो उसके कपड़े गंद थे और खून भी लगा था।
लड़की ने अपनी सहेली खुशी को इस बारे में बताया तो सहेली ने कहा कि पार्क में रावत ने शायद तुम्हारे साथ रेप किया है, क्योंकि वही आवारा लड़का है। कुछ दिन बाद लड़की को तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट किए, लेकिन फिर लॉकडाउन के चलते रिपोर्ट लेने नहीं जा सके। शुक्रवार को लड़की की तबियत फिर खराब हुई तो उसे सेक्टर-10 नागरिक ले जाया गया। जहां लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। नाबालिग लड़की व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है
हॉस्पिटल से सूचना मिली तो सेक्टर-40 थाना की पुलिस टीम वहां पहुंची। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की सदस्य व लीगल एडवाइजर को बुलाया गया। उन्होंने लड़की व उसकी मां की काउंसलिंग की। जिसके बाद लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामले में पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gSseZC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment