गुरुवार की देर शाम बसई गांव व भवानी इंकलेव के रहने वाले तीन युवकों की गोलियों से भूनकर बदमाशों ने अलग-अलग जगह पर हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड के पीछे की वजह प्लॉट को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। वहीं दो युवकों की हत्या विंग्स अपार्टमेंट सोसायटी के अंदर बाहर गोली मारकर की गई जबकि तीसरे युवक को बसई गांव में घुसकर की गई है।
विंग्स अपार्टमेंट में गोली लगने के बाद दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बसई गांव में गोली लगने से घायल हुए युवक ने सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस तिहरे हत्याकांड सूचना के बाद पुलिस कमिशनर के आदेश पर चार टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि बसई गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सन्नी, 19 वर्षीय अनमोल व 20 वर्षीय विकास उर्फ समीर तीनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। तीनों का एक प्लॉट को लेकर किसी से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में गुरुवार देर शाम विंग्स अपार्टमेंट के बाहर पहले सन्नी को गोलियां मारी। इसके बाद अपार्टमेंट के अंदर जाकर अनमोल पर गोलियां बरसा दी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसके बाद बसई गांव में घुसकर बदमाशों ने विकास उर्फ समीर पर भी गोलियां की बौछार कर दी। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में विकास को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार इस तिहरे हत्याकांड को एक प्लाट के मामले में गांव भुड़का कलां निवासी पवन नेहरा से विवाद चल रहा था, इस हत्याकांड को इसी रंजिश में अंजाम दिया गया है।
इधर फरीदाबाद में देर शाम सरपंच के बेटे को मारी गोली
गुरुवार की देर शाम घर से साथियों के साथ घूमने निकले डींग गांव के सरपंच के बेटे को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार डींग गांव के सरपंच विक्रम का बेटा अजय कुमार गुरुवार की शाम बारिश बंद होने के बाद अपने साथियों के साथ सड़क पर टहल रहा था। तभी पीछे से एक कार आकर रुकी। अजय जब तक कुछ समझ पाता कार में बैठे एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली अजय के पैर में लगी और वह गिर कर घायल हो गया। लोग मौके पर पहुंचते कार सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता एवं एसीपी धारणा यादव का कहना है कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें घटना की जांच कर रही हैं ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qczx2J
via IFTTT
No comments:
Post a Comment