दो महीने पहले हुए दंपति के डबल मर्डर में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार

सूर्य विहार में करीब दो महीने पहले हुए डबल मर्डर के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वारदात के बाद बदमाशों ने दो और हत्याओं को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना आयुष उर्फ मयंक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अब इनके चौथे साथी की तलाश कर रही है। एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि लूट के बाद दंपत्ति के विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों की हत्या की थी। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 28 जून को सूर्य विहार स्थित घर में हुए दोहरे हत्याकांड में सीआईए फर्रुखनगर बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32oH0l8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment