स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए आतंकी मो, मुस्तकीम ने खुलासा किया है वह दिल्ली में तबाही मचाने के बाद फिदायीन हमला करता। ये हमला कहां किया जाता अभी इस बारे में उसे कोई आदेश नहीं मिला था। दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश 15 अगस्त को ध्यान में रख रची गयी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। उसकी प्लानिंग फिदायीन हमला करने की भी थी, जिसके लिए उसे अपने आकाओं से नया आदेश मिलने का इंतजार था।
इस आतंकी का दावा है बम आईईडी इसने आईएसआईएस आकाओं के आदेश पर खुद ही तैयार की थीं। प्रेशर कुकर बम में सिर्फ टाइमर लगाने की देरी थी। पहले मुस्तकीन उर्फ यूसुफ आईएसआईएस के कमांडर यूसुफ-अल-हिंद के सीधे संपर्क में था। वह सीरिया में मारा गया, जिसके बाद वह अबू हुजेफा (पाकिस्तानी) के संपर्क में आया। पिछले साल खुरासान में ड्रोन हमले में अबू हुजेफा भी मारा गया। अब मुस्तकीम को अमीर हैंडल कर रहा था। उससे मिले आदेश के बाद आईईडी बनाकर ही वह दिल्ली पहुंचा था। मुस्तकीन ने पिछले साल दिसंबर में छोटी डिवाइस पर अपने गांव के कब्रिस्तान के पास बम का टेस्ट भी किया था।
पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि वाकई में उसने बम खुद ही तैयार किये थे या फिर उसे किसी और ने ये दिए थे। यह भी जानकारी सामने आई है इसके निशाने में कुछ नेता भी थे। मोहम्मद मुश्तकिम उर्फ यूसुफ दिल्ली में भीड़ वाली बम धमाके करने के लिए कुछ जगह रेकी भी की थी। मुस्तकीम अपने गांव में ही प्लास्टर ऑफ पेरिस का काम करता था। इसी काम के सिलसिले में वह साल 2006 में सऊदी अरब गया था, जहां से 2010 में भारत लौटा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EwDlZW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment