झगड़े में घायल युवक की अस्पताल में मौत, एक गिरफ्तार, दो फरार

घुघेरा गांव में झगड़े में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने दर्ज केस में हत्या की धारा और जोड़ दी है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दो आरोपी फरार हैं।

शहर थाना पुलिस के अनुसार शेर सिंह की शिकायत पर गांव के ही सुरेश, चेतन व बीरेंद्र के खिलाफ 30 जुलाई को केस दर्ज हुआ था। झगड़े में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुए 28 वर्षीय जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां शुक्रवार को देर शाम उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने उक्त मामले में हत्या की धारा और जोड़ दी। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33lIyOL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment