इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने कट्टे से गोली मारकर की खुदकुशी

गुड़गांव| सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट सोसाइटी में सोमवार देर रात को एक इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने फ्लैट के अंदर अवैध देशी पिस्टल से खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने मौके से कट्टा बरामद किया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों ने भी मौत के कारणों की जानकारी होने से इनकार किया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विशाल ने बताया कि स्टूडेंट के पास कट्टा कहां से आया, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस स्टूडेंट के मोबाइल से भी सुराग लगाने में जुटी है। मूलरूप से झज्जर के सांपला निवासी दिशांत अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट सोसाइटी के एजी टावर के फ्लैट नम्बर-150 में रहता है। उसका छोटा भाई ओषित (20) चेन्नई स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का स्टूडेंट था। लॉकडाउन की वजह से ओषित कई माह से घर पर ही था। गत 16 अगस्त को उसके पिता की तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद बड़ा भाई और मां अस्पताल में पिता की देखभाल में लगे हुए थे। बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि सोमवार को ओषित फ्लैट में अकेला ही था। शाम को उसने फोन करके पूछा था कि कब तक आओगे। रात करीब 8.30 बजे अपनी मां को अस्पताल में छोड़कर भाई फ्लैट पर आया तो ओषित ने दरवाजा नहीं खोला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iYTern
via IFTTT

No comments:

Post a Comment