दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2020-21से स्नातक पाठ्यमक्रम में दाखिला लेना चाहते है तो जल्दी करें। मेरिट आधारित पाठ्यक्रम में डीयू में दाखिले की अंतिम तारीख 31 अगस्त है, पर अभी तक इस कोर्स दाखिले के लिए पांच लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण करवा चुके हैं। आपके पास दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए 10 दिन शेष बचे हुए हैं। बता दें कि डीयू प्रशासन के अनुसार डीयू में अब तक 5 लाख से अधिक छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से 3 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन शुल्क जमा करा दिया है। बता दें कि जिस तरीके से सामान्य और ओबीसी वर्ग में आवेदन हो रहे हैं उसके मुताबिक दाखिले के समय कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा
डीयू में शैक्षणिक सत्र 2020- 21 के लिए अब तक रिकॉर्ड 5,37,573 छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण करा लिया है, जिसमें 3,37,734 छात्रों ने पंजीकरण शुल्क भी जमा करा दिया है। बता दें कि मेरिट आधारित दाखिले में आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। इससे पहले भी एक बार दाखिले के लिए तारीख अब तक तीन बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है। वहीं कैटेगरीवाइज स्नातक पाठ्यक्रम के सामान्य कैटेगरी में 2,14,512 छात्रों ने आवेदन किए हैं जबकि ओबीसी 65,584, एससी 40,367, एसटी 7,976 और ईडब्ल्यूएस 9,298 छात्रों ने आवेदन किया हैं।
जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन 1,83,674 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें 1,46,996 छात्रों ने आवेदन शुल्क जमा किया है। इसके कैटेगरीवाइज सामान्य वर्ग में 76,536 ओबीसी 35,115 एससी 22,020 एसटी 5,710 ईडब्ल्यूएस 7,615 छात्रों ने आवेदन किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QckcPM
via IFTTT
No comments:
Post a Comment