रंजिश के चलते दबंगों ने रॉड और बेसबाल से एक व्यक्ति पर हमला कर उसके दोनों हाथ और पैरों का चूरमा बना दिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त के बयान पर सेक्टर सात पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन हमलावरों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमलावर शातिर बदमाश बताए जा रहे हैं।
गांव मुजेड़ी निवासी रामरतन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-16 में एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करते हैं। वह शाम को करीब 4.30 बजे अपनी गाड़ी ठीक कराने जाहिद मैकेनिक के पास कम्युनिटी सेंटर सेक्टर तीन गए थे। वह गाड़ी ठीक करा रहे थे तभी एक कार आकर रुकी। उसमें गांव निवासी सोनू गुर्जर, प्रदीप उर्फ काला सपेरा कॉलोनी गांव मुजेडी और सेक्टर तीन निवासी संदीप भाटी का भाई उतरा। इन सभी के हाथ में रॉड व बेसबाल थे।
कार से उतरते ही तीनों ने उन पर हमला कर दिया। प्रदीप और संदीप ने हाथ-पैर पकडक़र जमीन पर गिरा दिया और सोनू रॉड से ताबड़तोड़ हमलाकर दोनों हाथ और पैरों की हड्डियों का चूरमा बना दिया। पीडि़त का आरोप है कि उक्त तीनों ने 29 जुलाई को उनके दोनों बेटे संदीप और आशीष के साथ भी वारदात की थी। यह सदर थाने में केस दर्ज है। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने उन्हें निशाान बनाया ताकि केस वापस ले लें। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gljzhh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment