नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने साफ कर दिया है कि नीट-यूजी तय 13 सितंबर और जेईई मैन 1 सितंबर से 6 सितंबर तक होगी। एनटीए ने कोरोना को देखते हुए दोनों परीक्षाओं को लेकर गाइडलाइन भी वेबसाइट एनटीएडॉटएसीडॉटइन पर जारी की है। इसके तहत केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों में बैठक इस तरह से की जाएगी कि उम्मीदवारों को शारीरिक दूरी रखते हुए और बिना संपर्क में आए परीक्षा कराई जा सके।
केंद्र पर भीड़ को रोकने के लिए परीक्षार्थी को रिपोर्टिंग के लिए टाइम स्लॉट दिए जाएंगे। साथ ही सभी कर्मचारियों और छात्रों के तापमान की भी जांच की जाएगी। इस दौरान यदि किसी में कोरोना के लक्षण दिखे, तो उन्हें अलग से आइसोलेशन रूम में रखा जाएगा। परीक्षा में बगैर स्पर्श किए उम्मीदवारों का सत्यापन होगा। वीडियोग्राफी होगी। आवेदकों से अंगूठे का निशान(थंब इंप्रैशन) नहीं लिया जाएगा।
यह नहीं कर सकेंगे: पर्यवेक्षक घूमकर ड्यूटी नहीं देंगे, एक बार में एक परीक्षार्थी को जाने देंगे। आधे पर्यवेक्षक परीक्षा कक्ष में तैनात होंगे। बाकी प्रवेश द्वार और रजिस्ट्रेशन रूम में तब तक तैनात रहेंगे, जब तक आखिरी छात्र परीक्षा कक्ष में नहीं बैठ जाता। इस साल परीक्षा खत्म होने के बाद एक वक्त में केवल एक परीक्षार्थी को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कमरे के बाहर निकलने की अनुमति होगी। किसी को परीक्षा केंद्र के बाहर जुटने की अनुमति नहीं होगी। पर्यवेक्षकाें को किसी भी प्रकार का नाश्ता नहीं दिया जाएगा। वह चाहें तो अपने घर से खाने के लिए कुछ ला सकते हैं।
क्या करना होगा: परीक्षा से पहले सैनिटाइज होगा परीक्षा हॉल
- 13 सितंबर को आयोजित होने वाली नीट के लिए कर्मचारियों को एक दिन पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। सिटी कोऑर्डिनेटर द्वारा 12 सितंबर को एक ब्रीफिंग होगी, जिसमें परीक्षा के दिन ध्यान रखने वाले जरूरी दिशा-निर्देशों और प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।
- परीक्षा में संक्रमण से बचने के लिए कर्मचारयों और उम्मीदवारों द्वारा प्रभावी उपयोग के लिए अतिरिक्त दस्ताने, मास्क, सैनिटाइजर, स्प्रे बोतलें आदि रखने चाहिए।
- परीक्षा से पहले सभी केंद्रों के एक-एक कमरे और उनमें मौजूद सभी कुर्सी और मेज को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा खत्म होने के बाद इस्तेमाल में लाई गई चीजों का निस्तारण हाेगा। इसके बाद फिर से केंद्रों को सैनिटाइज करना होगा।
- छात्रों को प्रवेश-पत्र अलग-अलग टाइम में देंगे, वे क्या चीजें ले जा सकते हैं इसकी सूची और हड़बड़ी से बचने के लिए हाइपर-लिंक दी जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gprY3k
via IFTTT
No comments:
Post a Comment