‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ के साथ फिर शुरू हुई डेंगू के खिलाफ लड़ाई, सीएम केजरीवाल ने सभी ले अभियान में शामिल होने की अपील की

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह 10 बजे अपने आवास पर साफ-सफाई करके डेंगू के खिलाफ ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान की फिर शुरुआत की। साथ ही दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों और विधायकों ने भी अपने आवास पर साफ-सफाई करके इस अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने भी अपने निवास पर इकट्ठा हुए साफ पानी को बदल कर डेंगू के खिलाफ अगले 10 हफ्ते तक चलने वाले महा अभियान की शुरुआत की। केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल दिल्ली के दो करोड़ लोगों ने मिल कर डेंगू को हरा कर दिखाया था। इस बार भी हमें मिल कर डेंगू को हराना है।
केजरीवाल ने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों, आरडब्ल्यूए समेत दिल्ली में रहने वाले सभी लोगों से ‘10 हफ्ते, 10 बजे,10 मिनट’ अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि अक्सर हमको लगता है कि हमारे घर में तो एक भी जगह ऐसी नहीं है, जहां पानी रुका रहे, पर यदि 10 मिनट लगाकर ठीक से देखेंगे तो कहीं न कहीं रुका पानी निकल ही आता है। इसलिए अपने परिवार को डेंगू से बचा कर रखने के लिए अभियान में शामिल होना जरूरी है।

केजरीवाल ने आगे लिखा कि पिछले साल दिल्ली के 2 करोड़ लोगों ने मिल कर डेंगू को हराकर दिखाया था। आईए, आज से डेंगू के खिलाफ अगले 10 हफ्ते चलने वाली लड़ाई हम फिर से शुरू करें। सुबह 10 बजे मैं अपने घर पर चेक करुंगा कि कहीं पानी जमा तो नहीं है। आप भी जरूर करना। हमें इस बार भी मिल कर डेंगू को हराना है।

मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग इस बार भी डेंगू को हराएंगे। यह करना है- केजरीवाल ने कहा कि आप अपने घर में जांच करिए, जहां जहां साफ पानी इकट्ठा है, उसको उड़ेल दीजिए और उसकी जगह दूसरा साफ पानी भर दीजिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The fight against dengue resumed with '10 weeks, 10 o'clock, 10 minutes', CM Kejriwal appealed to all to join the campaign


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DAW06V
via IFTTT

No comments:

Post a Comment