कोरोना से 5 महीने बंद रहने के बाद सोमवार से मुंबई को छोड़कर दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरू, अहमदाबाद समेत देशभर में मेट्रो सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। 12 सितंबर तक 3 चरणों में दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों को शुरू किया जाएगा, कंटेनमेंट जोन में आने वाले स्टेशन फिलहाल बंद ही रहेंगे। फिजिकल कॉन्टैक्ट कम से कम हों, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। स्टेशनों पर ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग-सह-सैनिटाइजर डिसपेंसर और ‘फुट पेडल संचालित लिफ्टों’ को लगाया गया है।
जीरो कांटेक्ट के तहत टोकन काउंटर बंद ही रहेंगे, केवल स्मार्टकार्ड धारकों को यात्रा की अनुमति होगी, आवाजाही के रास्ते सीमित संख्या में अलग-अलग होंगे। मेट्रो कैंपस और ट्रेन के भीतर मास्क पहनना अनिवार्य है। दिल्ली मेट्रो सेवाएं दो पालियों सुबह 7 से 11 तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगी। बेंगलुरू में टेक्नीकल जरूरतों के कारण मेट्रो कार्डधारकों को रिचार्ज कराने के बाद हफ्ते में एक बार कार्ड का इस्तेमाल करना जरूरी होगा।
दिल्ली समेत 6 राज्यों के 35 जिलों में केंद्र ने टेस्ट बढ़ाने को कहा
केंद्र सरकार ने पांच राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से नीचे लाने के लिए कदम उठाने और जांच बढ़ाने को कहा है। इन राज्यों के 35 जिलों में कोरोना के मामलों की संख्या और मृत्यु दर अधिक है। इन 35 जिलों में दिल्ली के सभी 11 जिले, प. बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना, महाराष्ट्र में पुणे, नागपुर, ठाणे, मुंबई, मुंबई उपनगर, कोल्हापुर, सांगली, नासिक, अहमदनगर, रायगढ़, जलगांव, सोलापुर, सतारा, पालघर, औरंगाबाद, धुले और नांदेड, गुजरात में सूरत, पुडुचेरी में पांडिचेरी और झारखंड में पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jVwRmO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment