कहासुनी में बाइक सवारों ने ऑटो चालक को चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर; केस दर्ज

ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर-17 में बाइक सवार युवकों ने मामूली कहासुनी में एक ऑटो चालक को चाकुओं से गोद दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उसे दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर है। इस घटना में चालक का साथी भी घायल हो गया है। पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-29 के ट्यूबवेल नंबर-2 निवासी नारायण ऑटो चलाते हैं। बसेलवा कालोनी निवासी कन्हैया उसका साथी भी ऑटो चलाता है। शुक्रवार शाम दोनों ऑटो से गोवर्धन मथुरा जाने के लिए निकले थे। बताया जाता है सेक्टर-17 बाइपास पर गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई।

इसके बाद दोनों बाइक सवार नारायण और कन्हैया के साथ गाली-गलौच करने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को वापस भेज दिया। विवाद के बाद नारायण और कन्हैया गोवर्धन जाने के बजाय ऑटो में सीएनजी डलवाकर वापस घर जाने लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oKxkvz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment