लिफ्ट का तार टूटने से मजदूर और ईंटा गिरने से महिला की मौत

बवाना इलाके में फैक्ट्री में लगी लिफ्ट का तार टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय यादव के रुप में हुई है। परिजनों ने फैक्ट्री के मैनेजर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मूलरुप से यूपी के शाहजहांपुरी निवासी विजय यादव परिवार के साथ ईश्वर कॉलीनी, बवाना में रहते थे। मृतक के बेटे अमन यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बवाना के डीएसआईआईडीसी स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे। उनके साथ दोनों भाई भी उसी में काम करते है।

पिता फैक्ट्री में माल लोडिंग-अललोडिंग का काम करते थे। सामान लाने ले जाने के लिए लिफ्ट लगी हुई है। लिफ्ट बहुत ही जर्जर हालत में है, जिसकी मरम्मत के लिए पिता विजय यादव ने फैक्ट्री मैनेजर सुनील अग्रवाल से कई बार कहा था। उन्होंने कहा इसके लिए फैक्ट्री मालिक दीपक गर्ग को इस बारे में बताए, वह ठीक कराएंगे।

उन्होंने कहा आप अपना काम करों और उन्होंने लिफ्ट ठीक नहीं कराई। मंगलवार देर शाम विजय यादव लिफ्ट से सामान ला रहे थे तभी उसका तार टूट गया और वह नीचे जा गिरी। विजय यादव को भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

निर्माणाधीन साइट से महिला के सिर पर गिरी ईंट
शाहबाद डेयरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से बुजुर्ग महिला के ऊपर ईंट गिरने से से गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान श्रवण देवी (75) के रुप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

श्रवण देवी परिवार के साथ गांव प्रहलादपुर, शाहबाद डेयरी में रहती थी। पुलिस को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला गंभीर रुप से घायल हालत में लाई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि उसकी मौत हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j1Z8Y8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment