कांग्रेस के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के गांव अनंगपुर में वन क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए मकानों व फार्म हाउसों को नगर निगम ने गुरुवार को बुल्डोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक चले तोड़फोड़ अभियान के दौरान 95 से अधिक अवैध निर्माण तोड़े गए।
बताया जाता है सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में कुछ भूमाफियाओं ने वन क्षेत्र की जमीन बेचकर वहां अवैध निर्माण करा रहे थे। निगम प्रशासन को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थीं। जबकि सुप्रीमकोर्ट ने अरावली वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा रखी है। तोड़फोड़ के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जानकारी के अनुसार कुछ सत्ताधारी नेताओं ने भूमाफियाओं के साथ मिलीभगत कर अरावली वन क्षेत्र के अनंगपुर गांव के जंगल में जमीन कब्जा कर वहां प्लाटिंग कर दी थी।
यहां 50 से अधिक मकान बन चुके थे, जबकि दर्जनों निर्माणाधीन थे। कमर्शियल साइट भी बना ली गई थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में फार्म हाउस बनाए गए हैं। एनआईटी क्षेत्र के ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत अटकान ने बताया कि इन अवैध निर्माणों के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
गुरुवार करीब 500 पुलिस बल के साथ नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता मौके पर पहुंचा और सुबह दस बजे से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। शाम 5.30 बजे तक 12 अवैध फार्म हाउस, एक कमर्शियल साइट, फार्म हाउसों की बाउंड्रीवाल और 60 से अधिक मकान और निर्माणाधीन भवनों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें जमीदोंज कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HlW7oW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment