नाले में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान

निहाल विहार इलाके में स्थित नाले में एक महिला का शव मिला है। महिला के हाथ पर टैटू गुदा हुआ है। शव पर चोट के निशान है, चेहरा कुचला हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस शव की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है।

पुलिस शव की पहचान के लिए पोस्टर भी इलाके में लगवाए है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निहाल विहार पुलिस को नजफगढ़-विकासपुरी स्थित चंदर विहार नाले में एक महिला की लाश पड़ी होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। महिला की उम्र करीब 25 से 27 साल के बीच की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f7MwhH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment