उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने शनिवार को सब्जी मंडी, मोती नगर में सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर महापौर जयप्रकाश ने कहा कि इस सेवा केंद्र की स्थापना गैर सरकारी संगठन द्वारा की गई है, जिसकी प्रेरणा महापौर द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए बनाए गए मास्क बैंक से ली गई है। इस सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य सेवा दो और सेवा लो है।
इस सेवा केंद्र के माध्यम से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मास्क व सेनिटाइजर ले सकता है। इसके साथ ही इस सेवा केंद्र में दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर व बैसाखियां उपलब्ध होंगी। इस सेवा केंद्र में कोई भी व्यक्ति दान कर सकता है। इस अवसर पर स्थायी समिति के सदस्य विपिन मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
महापौर ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए कुछ नहीं किया, जबकि गृहमंत्री अमित शाह दिन रात दिल्ली की चिंता कर रहे हैं। दिल्ली में केंद्र सरकार के सहयोग से करोना की जांच के लिए 500 केंद्र बनाए गए हैं और ये निगम के विद्यालयों में बनाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37TvuB5
via IFTTT
No comments:
Post a Comment