नागरिकों को आकर्षित करने के लिए कंटेनर आधारित नंदनवन पार्क बनाएगी साउथ एमसीडी

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम व्यर्थ पड़ी वस्तुओं एवं स्क्रैप को इस्तेमाल में लाकर बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षित करने के लिए कंटेनर आधारित नंदनवन पार्क बनाएगी। इसके लिए महापौर अनामिका ने शुक्रवार को श्री निवासपुरी वार्ड मे सुखदेव विहार और ईश्वर नगर के बीच, व्यर्थ पड़े कंटेनरों के इस्तेमाल से तैयार होने वाले नंदनवन पार्क का शिलान्यास किया।

महापौर ने बताया कि बच्चों को आकर्षित करने के लिए कंटेनर से बना हुआ एंट्री गेट एडवेंचरस वाला, होला पज़ल वाला, होला चार कंटेनरों से बना वाला होला, कंटेनर आधारित शौचालय एवं टिकट काउंटर ऑफिस स्टाफ रूम गजेबोस बैठने की सुविधाओं इत्यादि का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया की पूरी परियोजना पर 2 करोड़ रुपए खर्च आएगा। स्थायी समिति अध्यक्ष राजदत गहलोत ने कहा कि यह एक अच्छी योजना जिससे की आस-पास के लोगों को एक अलग तरीके की सुविधा प्राप्त होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37zoN6V
via IFTTT

No comments:

Post a Comment