अवैध रूप से गर्भपात कर रहा क्लीनिक संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एनआईटी क्षेत्र की न्यू जनता कॉलोनी स्थित क्लीनिक में अवैध रूप से गर्भपात कर रहे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि उक्त क्लीनिक हेल्थ विभाग से पंजीकृत भी नहीं है। संचालक के पास डॉक्टर की डिग्री तक नहीं है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. हरीश आर्य के अनुसार सारन थाना क्षेत्र की न्यू जनता कॉलोनी में स्थित क्लीनिक में अवैध रूप से गर्भपात करने की शिकायतें मिल रही थीं। संचालक को रंगे हाथ पकडऩे के लिए एक महिला को ग्राहक बनाकर क्लीनिक में भेजा गया। महिला ने गर्भपात के लिए क्लीनिक संचालक पंकज को चार हजार रुपए भी दिए। इशारा मिलने पर पुलिस ने संचालक को रंगेहाथ पकड़ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JxFUy8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment