जिला में रविवार को चार महीने बाद जिला में सबसे कम 71 पॉजिटिव केस मिले। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में सबसे अधिक केस गुड़गांव में ही मिलने का रिकॉर्ड रहा। प्रदेश में रविवार को 362 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें करीब 20 फीसदी हिस्सा गुड़गांव का रहा। हालांकि जिला में कोई मौत नहीं होने से राहत रही।
हालांकि गुड़गांव में दिसंबर महीने में सबसे कम 3180 लोगों की सैंपलिंग व टेस्टिंग की गई। जबकि जिला में दिसंबर महीने में 4887 लोगों की औसतन रोजाना टेस्टिंग व सैंपलिंग की गई है। नवंबर महीने में जहां 30 दिन में 19685 पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं दिसंबर के 27 दिन में मात्र 6867 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37RUt8U
via IFTTT
No comments:
Post a Comment