लंदन से हाल में फरीदाबाद लौटी एक महिला के पिता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका सैंपल दिल्ली जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग यह पता करा रहा है कि उक्त व्यक्ति नए स्ट्रेन की चपेट में तो नहीं है। वहीं दूसरी ओर महिला ने दो बार कोरोना टेस्ट कराया है। दोनों बार उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला करीब 20 दिन पहले लंदन से लौटी थी।
उसकी एयरपोर्ट पर कोरोना जांच हुई थी। एक सप्ताह बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा उसकी जांच की। दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। लेकिन महिला के पिता कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ogPunU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment