लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में जुटी दिल्ली पुलिस के कर्मचारी भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब कोरोना का वायरस आउटर नार्थ जिले के अलीपुर थाने में भी पहुंच गया है। जांच के दौरान थाने का एक हवलदार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सूचना मिलते ही हवलदार के सीधे संपर्क में आए 11 पुलिसकर्मियों को राधा स्वामी आश्रम, बख्तावरपुर गांव में क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वहीं थाने को सेनिटाइज कराने का काम जारी है। हवलदार के परिवार को भी फिलहाल अभी होम क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से हवलदार की तबीयत खराब चल रही थी। हवलदार से कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा गया। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिसकर्मी की रिपोर्ट का पता चलते ही संक्रमित जवान किस-किस के संपर्क में आया इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। हवलदार के सीधे संपर्क में आए एक एएसआई, 3 हवलदारों समेत कुल 11 जवानों को क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। इधर, ब्रह्मपुरी के एक्स ब्लॉक की गली नंबर 1 से 3 तक कोरोना हॉट स्पॉट घोषित कर दी गई हैं। इसकी वजह एक्स ब्लॉक की गली नंबर दो में एक बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार को क्वारेंटाइन किया जाना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cLdOrY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment