देशभर में डॉक्टर कोरोना वायरस से लोगों को बचाने की जंग लड़ रहे हैं, कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इन योद्धाओं के सम्मान में लोगों ने तालियां बजाईं और दिए मोमबती जलाईं। अब इन्हीं डॉक्टर को सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला साउथ दिल्ली के हौजखास इलाके में सामने आया, जहां महिला डॉक्टर के साथ एक शख्स ने न केवल बदसलूकी की बल्कि मारपीट तक की। यह घटना बुधवार रात की है। दोनों सफदरजंग अस्पताल की डॉक्टर हैं। मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी संजीव शर्मा (42) को गिरफ्तार कर लिया। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित डॉक्टर ने कहा वह अपनी बहन के साथ गौतम नगर एरिया में रहती हैं। वे सफदरजंग अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि बुधवार रात लगभग नौ बजे दोनों गुलमोहर एंक्लेव के पास फ्रूट खरीदने के लिए गई थीं। तभी एक शख्स ने दोनों पर सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कमेंट किया। उन्हें कहा गया कि तुम्हें इसके मायने नहीं पता। पास पास खड़े होने से कोराेना फैल जाएगा। वह इन दोनों डॉक्टर से बुरी तरह से उलझ गया। आरोप है इस पूरे विवाद के बीच इस शख्स ने महिला डॉक्टर के न केवल बाल खीचें बल्कि थप्पड़ भी मार दी। उसे गलत तरीके से छुआ भी। दोनों के साथ बदसलूकी की।
सीएम बोले- डॉक्टर से बदसलूकी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी
सीएम ने सफदरजंग अस्पताल की दो महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना का जिक्र कर कहा कि ऐसे लोगों बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनको सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। केजरीवाल ने कहा वही लोग अपनी जान दांव पर लगा कर हमारी जान बचा रहे हैं। वह यदि काम करना बंद कर दें तो हम सभी की जान जा सकती है। इधर, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने गुरुवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में फोर्डा ने डॉक्टरों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई है और डॉक्टरों के लिए केंद्रीय संरक्षण अधिनियम की मांग की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c5MWm5
via IFTTT
No comments:
Post a Comment