लॉकडाउन के बाद 42 दिनों के अंदर ही बढ़ गए 143 गुना कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं और आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच गया है। शुरुआत में मरीजों का आंकड़ा 2 हजार पहुंचने में 48 दिन लगे थे और अब 2 हजार मरीज 8 दिन में ही पहुंच गए। कोरोना मरीजों की संख्या 3 हजार से पांच हजार पहुंचने में सिर्फ 8 दिन का वक्त लगा है। 27 अप्रैल को कोरोना मरीजों की संख्या 3108 थी, जोकि 5 मई को बढ़कर 5104 पहुंच गई। यानी 8 दिन में करीब 2 हजार मरीजों की बढ़ोतरी हुई। लॉकडाउन के बाद 42 दिनों के अंदर ही 143 गुना कोरोना पॉजिटिव बढ़ गए।
हॉटस्पॉट मिलना आंकड़ों में बढ़ोतरी का बड़ा कारण
कोरोना के मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी का बड़ा कारण हॉट-स्पॉट मिलना है। 3 मई को दिल्ली में एकसाथ 427 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। ऐसा पहला बार हुआ था। इससे पहले 2 मई को 389 मरीजों का पता चला था। इस दिन कापसहेड़ा में 41, मॉडल टाउन में 13 और कैट्स कंट्रोल रूम के 15 कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।

शुरुआत में मरीजों का आंकड़ा 2 हजार पहुंचने में 48 दिन लगे थे। 19 अप्रैल को कोरोना के मामले बढ़कर 2003 हुए थे। दो मार्च को दिल्ली में कोरोना के पहले मरीज की पुष्टि हुई थी। 11 अप्रैल को आंकड़ा 1069 पहुंचा था। एक हजार से दो हजार तक पहुंचने में सिर्फ 8 दिन लगे। 19 अप्रैल को कोरोना के मामले बढ़कर 2003 हुए थे। इसके बाद दो हजार से तीन हजार मामले पहुंचने में सिर्फ 8 दिन लगे और 27 अप्रैल को मामले बढ़कर 3108 हो गए। इसके बाद 4 हजार मामले पहुंचे में 5 दिन लगे और 2 मई को मामले बढ़कर 4122 हो गए। इसके बाद तीन दिन में ही 5 मई को मामले बढ़कर पांच हजार से अधिक हो गए। 5 मई को दिल्ली में 5104 मामले हो गए।

समस्या... तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, सरकारी उपाय नाकाफी

कोरोना का संक्रमण दिल्ली में लगातार बढ़ते जा रहा है। लॉकडाउन के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या 42 दिनों में 143 गुना बढ़ गई। 24 मार्च को कोरोना पॉजिटिव की संख्या 30 थी, जो 4 मई को बढ़कर 4898 तक पहुंच गई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Increased 143 times corona positive within 42 days after lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SG84YM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment