जहांगीरपुरी इलाके में ईद के दिन आपसी झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में मृतक के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान फरहत उर्फ शंभु (26) के रुप में हुई है जबकि घायल रफत है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मोहम्मद शकील और उसके बेटे शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। डीसीपी विजयंता आर्य के मुताबिक गत 25 मई रात 11 बजे जहांगीरपुरी थाना पुलिस को ई-803 से झगड़े की सूचना मिली थी।
मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि फरहत उर्फ शंभू के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। वहीं उसके पिता रफत भी इस हमले में घायल हुए हो गए है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने फरहत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पिता के इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में पुलिस को पता चला कि सुबह फरहत और गोलू, जोकि मोहम्मद शकील का जानकार है, दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M76LyG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment