दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस आईपीसी की धारा 124ए राजद्रोह तथा 153ए नफरत फैलाने के तहत दर्ज किया गया। जफरुल ने गत 28 अप्रैल को सोशल मीडिया अकाउंट पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से उन पर कार्रवाई की मांग उठने लगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साउथ दिल्ली के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जफरुल की भड़काऊ पोस्ट से समाज में दरार पैदा हुई। शुक्रवार रात उन्होंने सोशल मीडिया पर ही अपनी पोस्ट के लिए माफी मांगी।
पोस्ट में जफरुल ने लिखा, मैंने गलत समय पर ट्वीट किया। मुझे महसूस हुआ कि जब देश मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रहा है, उस समय यह ट्वीट असंवेदनशील था। मैं उन सभी से माफी मांगता हूं, जिनकी संवेदनाओं को चोट पहुंची है। मेरा इरादा किसी की भवनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। लेकिन इससे पहले दिल्ली पुलिस केस दर्ज कर लिया था। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जफरुल को उनके पद से हटाने की मांग की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WlGwZR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment