इस बार जुलाई से शुरू होंगे कॉलेजों में दाखिला

उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2020-21 की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार कॉलेजों में नए सत्र की शुरुआत एक अगस्त से होगी। साथ ही निदेशालय की ओर से प्रथम वर्ष से लेकर फाइनल ईयर तक लगने वाली कक्षाओं की भी अवधि तय कर दी गई है। इसमें प्रथम वर्ष की कक्षाएं 4 माह, तीसरे और 5वें सेमेस्टर की कक्षाएं 5 माह की होंगी। यूजीसी ने सात दिन पहले परीक्षाओं और नया सत्र शुरू करने को लेकर रिपोर्ट हायर एजुकेशन को सौंप दी थी। इस पर विचार करने के बाद ही हायर एजुकेशन ने नया सत्र अगस्त से शुरू करने का फैसला लिया है। विभाग ने नए सत्र को लेकर कुछ बदलाव भी किए हैं, जिससे स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए वक्त मिल सके। इसके चलते जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया।

फाइनल ड्राफ्ट आने का कर रहे हैं इंतजार
पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रिंसिपल डॉ. सुनिधि प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स का पहला बैच सितंबर से शुरू हो जाएगा। हालांकि सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि एक अगस्त से सेशन शुरू करने को लेकर अभी तक फाइनल ड्रॉफ्ट नहीं आया है। इसके आने के बाद ही ड्राफ्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नेहरू कॉलेज में शिक्षा सत्र 2019-20 में दाखिले के दौरान की फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3doKt78
via IFTTT

No comments:

Post a Comment